एक्सप्लोरर

Budget 2024 Reactions LIVE: 'दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ हो रहा अन्याय, करनी पड़ेगी अलग देश की मांग', बजट पर भड़के कांग्रेस सांसद डीके सुरेश

Interim Budget 2024 Reactions LIVE: यह मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट था. अंतरिम बजट ऐसे वक्त पर आया जब कुछ ही समय बाद देश में आम चुनाव होने हैं.

Key Events
Budget 2024 Reactions Live Updates PM Modi Rahul Gandhi Twitter Reaction on India Interim Budget Budget 2024 Reactions LIVE: 'दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ हो रहा अन्याय, करनी पड़ेगी अलग देश की मांग', बजट पर भड़के कांग्रेस सांसद डीके सुरेश
अंतरिम बजट
Source : PTI

Background

Budget 2024 Reactions LIVE: देश का अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया कि इस बजट में कुछ नहीं था. उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव के पहले आने के चलते रेवड़ियां बांटी जाएंगी मगर वे भी नहीं बांटी गईं. उल्टा सरकार ने अपनी ही पीठ थपथपाई. सरकार का दावा है कि वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर ले गई मगर यह भी कह रही है कि 80 करोड़ को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है. ऐसे में गरीबी रेखा से ऊपर उठकर जाने वाले लोग कहां गए हैं? बहुत सारे अंतर्विरोध थे. 

शिअद नेत्री से पहले कांग्रेस के कई सांसदों ने अंतरिम बजट को निराशाजनक करार दिया. कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर बोले, ‘‘बजट भाषण बहुत छोटा और निराशाजनक था. बहुत अधिक बयानबाजी थी. कई मुद्दों को छुआ नहीं गया. बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं किया गया. यह सरकार विफलता को भी सफलता को रूप में पेश करेगी. आम भारतीय मतदता से पूछिए कि सरकार की नीतियों से उसकी जेब में क्या मिला तो इसका जवाब मिल जाएगा कि देश का आम आदमी क्या सोचता है.

दरअसल, 1 फरवरी 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने वाला अंतरिम बजट पेश किया. मोदी सरकार ने इस बजट में लोकलुभावन घोषणाएं करने से परहेज किया गया है. निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का लेखानुदान या अंतरिम बजट पेश करते हुए एक तरफ जहां आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, वहीं चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को संशोधित कर इसे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.8 प्रतिशत कर दिया है. कुल 47.66 लाख करोड़ रुपए के व्यय का बजट पेश किया गया है.

नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए अंतरिम बजट से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः

18:00 PM (IST)  •  01 Feb 2024

Budget 2024 Reactions Live: बजट पर कांग्रेस सांसद बोले- 'दक्षिण भारत के राज्यों को करनी पड़ेगी अलग देश की मांग'

अंतरिम बजट 2024 पर बेंगलुरु से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा, ''यह चुनावी बजट है. अंतरिम बजट में सिर्फ नाम बदले गए हैं. उन्होंने योजनाओं के कुछ संस्कृत नाम और हिंदी नाम पेश किए हैं. केंद्र दक्षिण भारतीय राज्यों को जीएसटी और प्रत्यक्ष करों का हिस्सा सही तरीके से नहीं दे रहा है. दक्षिण भारतीय राज्यों को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है. दक्षिणी राज्यों से एकत्र धन उत्तर भारतीय राज्यों को दिया जा रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर होंगे. केंद्र को हमसे 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिल रहे हैं और बदले में हमें जो मिल रहा है वह नगण्य है. हमें इस पर सवाल उठाना होगा. अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो सभी दक्षिणी राज्यों को एक अलग राष्ट्र की मांग के लिए अपनी आवाज उठानी होगी."

17:16 PM (IST)  •  01 Feb 2024

Interim Budget 2024 Reactions Live: बजट 2024 पर क्या बोले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी?

अंतरिम बजट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वो नए भारत की तस्वीर है. 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प रखा गया है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए इस बजट में साफ दिख रहा है. अनेकों ऐसे काम जो सीधे-सीधे समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम किया गया है. इस बजट से अनेक योजनाओं से सभी लोग प्रभावित होने वाले हैं."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget