एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव में टिकटों को लेकर बीएसपी जिला अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष के घर पर पद और पंचायत चुनाव में टिकटों से नाराज कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी.

अलीगढ़ में आज बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष के आवास पर पद और पंचायत चुनाव में टिकटों से नाराज हो कर कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी. घटना उस समय हुई जब बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद मुनकाद अली जिला अध्यक्ष के आवास पर एक आवश्यक मीटिंग कर वापस आगरा जा रहे थे.

जिलाध्यक्ष रतनदीप भी उनके साथ में उनको छोड़ने बाहर तक गए. इसी बीच उनके घर में कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी. तोड़फोड़ करने के बाद वह लोग घर से भाग गए. तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिला अध्यक्ष ने पांच लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर घटना के बाद इस घटना में शामिल कुछ बसपा कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

पद पाने की लालसा रखने वालों पर लगाया आरोप

दरअसल थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बुद्ध विहार में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह का आवास है. क्योंकि इस समय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज चल रही है. इसलिए आज राज्यसभा के पूर्व सांसद मुनकाद अली बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष के आवास पर एक आवश्यक मीटिंग कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे थे. मीटिंग समाप्त करने के बाद मुनकाद अली वापस आगरा जाने के लिए वहां से निकल गए.

जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह उनको सी ऑफ करने के लिए जिले की सीमा तक गए. वह जब वापस घर पर आए तो उन्हें वहां पर तोड़फोड़ के बाद के हालात मिले. सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद देखा कि कुछ लोगों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की थी. जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि कुछ लोग जो पद पाने की लालसा रखते हैं और पंचायत चुनाव में टिकटों  की मांग कर रहे थे जबकि वह लोग पार्टी में भी नहीं है उन लोगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है. मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 10 मार्च को थाना बन्नादेवी में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह द्वारा एक तहरीर दी गई है जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि 20- 25 लोग जिनमें से 5 लोग नामजद है उनके घर पर आकर तोड़फोड़ की और भाई के साथ मारपीट की. जो आगामी चुनाव संबंधी विवाद चल रहा था उसी संबंध में दबाव बनाने के लिए यह घटना की गई है. इस घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और इसमें जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें.

Bengal Elections: शुभेंदु बोले- ममता बंगाल की लड़की नहीं, घुसपैठियों की मौसी और रोहिंग्याओं की चाची हैं आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, जानिये बजट की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget