एक्सप्लोरर

'बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया', BSF ने किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

BSF On Indo-Pak Border: बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर फेंसिंग काट कर घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया. घुसपैठ वाले इलाके में अब वह सर्च ऑपरेशन चला रही है.

BSF At Indo-Pak Border: बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक घुसपैठिए पर तब 5 राउंड फायरिंग की जब वह भारतीय सीमा पर फेंसिंग काट कर घुसने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस घटना के बाद उनकी एक टुकड़ी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाएगी.

बीएसएफ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि आज सुबह 4 अगस्त को 3 बजकर 50 मिनट पर बीएसएफ कर्मचारी ने बार्डर आउट पोस्ट खारला बैरियर पर कुछ संदिग्ध गतिविधी देखी. जब गौर से देखा गया तो पता चला कि एक व्यक्ति फेंसिंग काट कर हमारी (भारत) सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा है. 

ऐसा होता देखकर सुरक्षा में तैनात संतरी ने इस घुसपैठिए को लक्ष्य करके 5 राउंड फायरिंग की. इस घटना के बाद हमने इस इलाके में शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह 8 बजे से सर्च ऑपरेशन चला दिया है.

भारत से बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान
एक तरफ जहां रोजाना भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकी रोज घुसपैठ की कोशिश करते हैं तो वहीं पाकिस्तान अब भारत के साथ दोस्ती करना चाहता है. मंगलवार (1 अगस्त) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था गंभीर और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए वह भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है.

पाकिस्तान के बातचीत की पेशकेश के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने कहा कि सामान्य संबंधों के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत, पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ सामान्य संबंध चाहता है और इसके लिए माहौल तैयार करना इस्लामाबाद पर निर्भर करेगा. 

भारत और पाकिस्तान के बीच पीओके और सीपीईसी को लेकर गहरे मतभेद हैं और इसी को लेकर दोनों देशों में तनाव बना रहता है. आजादी के बाद से दोनों देश एक दूसरे के साथ तीन युद्ध लड़ चुके हैं. वहीं, पाकिस्तान ने कई आतंकी गतिविधियों को भारत की सरजमीं पर अंजाम दिलवाया है. इस लिए एक भौगोलिक सीमा से जुड़े होने के बावजूद दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो सके हैं. 

'ऐसा फव्वारा हर बड़ी मस्जिद में होता है'- ज्ञानवापी सर्वे पर मौलाना तौकीर रजा का बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget