एक्सप्लोरर

गलती से सीमा पार करने वाले BSF जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, एक-दूसरे के संपर्क में अधिकारी

BSF Jawan Captured: अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान ज्यादा घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के चलते सीमा पार कर गया और पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया.

BSF News: पाक रेंजर्स ने पंजाब सेक्टर में बुधवार (7 दिसंबर) रात को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पकड़ लिया. अधिकारियों ने गुरुवार (8 दिसंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाक रेंजर्स की ओर से बीएसएफ जवान को वापस भारत को सौंपे जाने का इंतजार है. दिसंबर में पंजाब के अबोहर सेक्टर में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले एक दिसंबर को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन गश्त के दौरान एक जवान पाकिस्तान की सीमा में चला गया था. उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद, जवान को वापस बीएसएफ को सौंप दिया था.

एक-दूसरे के संपर्क में बीएसएफ और पाक रेंजर्स

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान ज्यादा घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के चलते सीमा पार कर गया और पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बीएसएफ और पाक रेंजर्स एक-दूसरे के संपर्क में हैं. जवान को रिहा किए जाने के संबंध में जानकारी का इंतजार है."

कोहरे में इसलिए गश्त करते हैं जवान

पाकिस्तान में बैठे स्मगलर सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा उठाते हुए हथियारों और चरस, गांजे की तस्करी करते हैं, जिसे रोकने के लिए बीएसएफ जवान सीमा पर गश्त करते हैं. कोहरे के कारण दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है. इस दौरान जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं. ऐसे में जवान गलती से सीमा पार कर कर जाते हैं.

क्या होती है अंतरराष्ट्रीय सीमा?

बीएसएफ जवानों को तलाशी के लिए फेंसिंग (तारबंदी) पार करके जाना पड़ता है. भारत ने 12 फीट ऊंची तारबंदी अपनी सीमा के अंदर की है. तारबंदी से आगे का इलाका 300 से 500 मीटर तक भारतीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इसके बाद जीरो लाइन यानी अंतरराष्ट्रीय सीमा आती है. अगर किसी भी देश का जवान या नागरिक इस अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करता है तो दूसरे देश में उसे घुसपैठिया समझा जाता है.

ये भी पढ़े- International Trade Expo: अमृतसर में जुटेंगे 6 देशों के 450 कारोबारी, नई पहचान कायम करेगा पंजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget