एक्सप्लोरर

जवान के खुलासे से हड़कंप, सरकार ने मांगी रिपोर्ट, BSF ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: देश के जवान सीमा पर दिन रात चौकसी करते हैं तो हम और आप चैन की नींद सोते हैं. इस बीच में जवानों पर क्या गुजरती है, इसकी खबर बहुत कम लोगों को होती है? ऐसे में फेसबुक पर बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव का दर्द वायरल हो चुका है. फेसबुक पर बीएसएफ के इस जवान की पीएम से अपील को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब चार लाख लोग शेयर कर चुके हैं.

वीडियो में क्या कह रहा है जवान वीडियो में तेज बहादूर कहते हैं, "देशवासियों मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं. हम लोग सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक, लगातार 11 घंटे इस बर्फ में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं. कितना भी बर्फ हो, बारिश हो, तूफान हो, इन्‍हीं हालातों में हम ड्यूटी कर रहे हैं.'' सोशल मीडिया पर अपने संदेश को डालते हुए तेज बहादुर ने अपील की है कि उसके दर्द को देश समझे.

बड़े अधिकारियों पर आरोप, सेना या सरकार पर नहीं वीडियो में तेज बहादुर ने अपने सीनियर अधिकारियों पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. अपने कैंप के खाने पीने में हो रहे कथित घोटाले के लिए तेज बहादुर केवल अपने अधिकारियों पर आरोप लगा रहा है, सरकार या सेना प्रशासन पर नहीं. रोटी के एक टुकड़े और दाल के नाम पर हल्दी पानी का ये मसला उस समय और गंभीर हो जाता है जब आपको पता चलेगा कि तेज बहादुर को कहां और किस हालत में अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है.

हरकत में सरकार, मामले की जांच तेज तेजबहादुर के वीडियो के बाद सरकार भी हरकत में है और मामले की जांच शुरू हो गई है. गृहमंत्री ने गृह सचिव को बीएसएफ से रिपोर्ट तलब कर जरुरी कार्रवाई का आदेश दिया है वहीं बीएसएफ ने भी जवान की शिकायत पर डीआईजी स्तर के एक अधिकारी को जम्मू-कश्मीर में एलओसी की उस पोस्ट पर भेजा है जहां जवान तैनात है.

बीएसएफ ने जारी किया बयान बीएसएफ ने बयान जारी कर कहा है, "बीएसएफ अपने जवानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहता है. अगर किसी एक शख्स को कोई परेशानी हुई है तो इसकी जांच होगी. इस मामले की जांच के लिए एक उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच चुका है.''

जवान के खुलासे से हड़कंप, सरकार ने मांगी रिपोर्ट, BSF ने उठाए सवाल

बीएसएफ के डीआईजी एमएसडी मान ने कहा, ''उनकी 20 साल की सेवा में चार बार गलत व्यवहार की शिकायत दर्ज की गई है. फ्रस्ट्रेशन की वदह से उन्हें प्रमोट भी नहीं किया गया. अगर उनके आरोप सच पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी."

विवादों में रहा है तेज बहादुर का करियर खुद वीडियो बनाने वाले जवान तेज बहादुर यादव के इतिहास को लेकर भी कई सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ के जवान तेज बहादुर का करियर विवादों में रहा है, 20 साल की सेवा में 4 बार कड़ी सजा मिल चुकी है, उस पर अपने कमांडेंट पर बंदूक ताने तक का संगीन आरोप लग चुका है.

बीएसएफ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. इसमें संबताया गया है कि शुरूआती दिनों में तेज बहादुर को नियमित काउंसलिंग की जरूरत पड़ी थी. वह बिना बताए ड्यूटी पर अनुपस्थित भी रहता था. उसे शराब पीने की भी बुरी लत थी. उसे ज्यादातर मुख्यालय पर ही ड्यूटी में रखा जाता था. लेकिन, 10 दिनों पहले ही उसे उक्त स्थान पर भेजा गया था. जिससे उसकी काउंसलिंग को लेकर उसके लाभ का आंकलन किया जा सके.

इस बीच बीएसफ के पूर्व प्रमुख प्रकाश सिंह ने जवान की मंशा पर ही सवाल उठा दिए हैं. बीएसफ जवान की मंशा पर सवाल उठाने के बावजूद सरकार मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है और देखना होगा कि ये मामला आगे क्या रुख लेता है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget