एक्सप्लोरर

शादी के मंडप में दूल्हे ने 11 लाख रुपये का कैश दहेज में लेने से किया मना, मच गया हड़कंप

जब शादी समारोह में दूल्हे ने 11 लाख कैश दहेज में लेने से इंकार कर दिया, तब क्या हुआ ?

जयपुर: लोग शादी में दुल्हन पक्ष से लाखों की डिमांड कर करते हैं. बिना ये जाने के वधु पक्ष की आर्थिक स्थिति क्या है. क्या उसकी मांग पूरी करने की क्षमता वधु पक्ष में है या फिर कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी कर रहा है. ऐसे दहेज लोभियों को किसी की भावना और किसी की समस्या से भला क्या मतलब ? लेकिन समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जिनकी पहल आईना दिखाने का काम करती है. जयपुर में एक शख्स ने मात्र 11 रूपये लेकर अनूठी मिसाल पेश की है. उसका ये कदम दहेज लोभियों के लिए मिसाल न बन गया है.

क्यों लौटाया दूल्हे ने 11 लाख कैश ?

BSF में कांस्टेबल के पद पर तैनात जितेंद्र सिंह अपनी बारात लेकर जयपुर आये थे. बैंड, बाजा और बारातियों के साथ शादी समारोह में लोग थिरक रहे थे. जब दूल्हे को दहेज में कैश देने की बारी आई तो उन्हें 11  लाख दिया गया. जिसको उन्होंने लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया. लोगों के बीच कई तरह की चर्चा होने लगी. कुछ ने सोचा कि शायद दूल्हे की और ज्यादा डिमांड है और वधु पक्ष के लोग दहेज में तय रकम से कम दे रहे हैं. जबकि लड़की के परिजनों ने समझा कि बाराती उनकी तरफ से शादी में की गई व्यवस्था से नाराज हैं. लेकिन उनकी हैरानी की इंतेहा नहीं रही जब जिंतेद्र ने 11 लाख लेने के बजाये 11 रूपये नकद और नारियल वधु पक्ष से लेना मंजूर किया. और इस तरह 11 रूपये से दूल्हा दुल्हन शादी के बंधन में बंधे.

BSF जवान ने समाज को दिखाया आईना

BSF जवान की तैनाती छत्तीसगढ़ में है. समाज को मिसाली मार्ग दिखाने वाली पहल की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जिस दिन उन्हें पता चला कि उनकी होनेवाली संगिनी LLM किये हुए है और PhD पूरी कर रही है, उसी वक्त उन्होंने सोच लिया ये उनके लिए काफी है, उन्हें और कुछ नहीं चाहिए." जितेंद्र ने आगे कहा, "और उसी वक्त से उन्होंने दहेज नहीं लेने का फैसला कर लिया था. उनके फैसले में परिजनों ने भी साथ दिया." उन्होंने कहा कि दहेज ना लेने का एलान वो शादी समारोह में सबके सामने करेंगे. जितेंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी राजस्थान न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही है. अगर वो जज बनकर लोगों को इंसाफ देती है तो ये उनके परिवार के लिए पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget