एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ा गया PAK रेंजर, बीएसएफ ने हिरासत में लिया

India-Pakistan Border: पिछले महीने पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के एक जवान को पकड़ा था. अब बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है.

BSF Caught Pakistani Ranger: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पड़ोसी मुल्क के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है. इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार (03 मई, 2025) को बताया कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है.

यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को रेंजर्स की ओर से हिरासत में लिए जाने के करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय के बाद हुआ है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को फोर्स के राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है. 

बीएसएफ ने दर्ज कराया विरोध

वहीं, बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पकड़ा था और भारतीय सेना के कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने उसे सौंपने से इनकार कर दिया था. बीएसएफ ने पंजाब में गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जाने के बाद एक जवान को पकड़े जाने के मामले में पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष विरोध दर्ज कराया है.

पाकिस्तान नहीं दे रहा बीएसएफ जवान की जानकारी 

इससे पहले दोनों ओर से इस तरह की अनजाने में सीमा पार करने की घटनाओं को तुरंत सुलझा लिया जाता था, लेकिन इस बार पाकिस्तानी पक्ष जवान के ठिकाने और वापसी की तारीख के बारे में कुछ नहीं कर रहा है, जो पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हो सकता है. अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स को एक विरोध पत्र भेजा गया है, लेकिन उन्होंने जवान के ठिकाने और वापसी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

दोनों पक्षों के बीच करीब 4-5 फ्लैग मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन उसकी वापसी पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि जवान को लाहौर-अमृतसर सेक्टर में रेंजर्स के बेस पर ले जाया गया है और जल्द ही उसे बीएसएफ को सौंपा जा सकता है. उन्होंने बताया कि रेंजर्स ने चुप्पी साध रखी है और न तो कोई विरोध पत्र जारी किया है और न ही उसकी स्थिति के बारे में बताया है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए एक और झटका! भारत के अलावा अब इन देशों ने भी किया आतंकिस्तान के आसमान से किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MDMK चीफ के घर में काम करने वाली महिलाओं ने TVK को दिया वोट, जब पहुंचे विजय तो हो गए इमोशनल
MDMK चीफ के घर में काम करने वाली महिलाओं ने TVK को दिया वोट, जब पहुंचे विजय तो हो गए इमोशनल
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल को बनाया मुख्य सचिव तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- भाजपा को फायदा पहुंचाने...
शुभेंदु ने बंगाल के CEO को बनाया मुख्य सचिव तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- BJP को फायदा...
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, क्या कहा?
ईरान के प्रस्ताव को ट्रंप ने बताया बकवास, बोले- 'लाइफ सपोर्ट पर है सीजफायर'
ईरान के प्रस्ताव को ट्रंप ने बताया बकवास, बोले- 'लाइफ सपोर्ट पर है सीजफायर'

वीडियोज

Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम इससे खुश नहीं...', युद्ध के बीच तेल संकट से बिगड़े कई देशों के हालात, ईरान ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात
'हम इससे खुश नहीं...', युद्ध के बीच तेल संकट से बिगड़े कई देशों के हालात, ईरान ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, क्या कहा?
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
'सीधे बोल दो खेलना नहीं देना चाहते', गोंडा में रेसलर विनेश फोगाट का WFI पर फूटा गुस्सा
'सीधे बोल दो खेलना नहीं देना चाहते', गोंडा में रेसलर विनेश फोगाट का WFI पर फूटा गुस्सा
Video: 'मैं भारत में घुस गई’...पाकिस्तानी महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने मिनटों में खोल दी पोल
'मैं भारत में घुस गई’...पाकिस्तानी महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने मिनटों में खोल दी पोल
Smart Ring है बड़े काम की चीज, इन मामलों में स्मार्टवॉच को भी छोड़ देती है पीछे
Smart Ring है बड़े काम की चीज, इन मामलों में स्मार्टवॉच को भी छोड़ देती है पीछे
Embed widget