एक्सप्लोरर

Telangana Election: 'BRS ने तेलंगाना पर दो बार शासन किया अब बदलाव चाहती है जनता'- पी चिदंबरम

Telangana Assembly Election: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया कि तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने अपना होमवर्क ठीक से किया है और वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं.

Telangana Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दावा किया है कि तेलंगान की जनता विधानसभा चुनाव में बदलाव के मूड में है. उन्होंने गुरुवार (16 नवंबर) को कहा कि तेलंगाना के लोग भारत राष्ट्र समिति (BRS) शासन के दो कार्यकालों के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए तैयार हैं.

इसके साथ ही  चिदंबरम मतदाताओं से राज्य में छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे लोग मुझे बताते हैं कि वे तेलंगाना में चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हैं. बीआरएस ने राज्य में दो बार शासन किया है और अब लोगों में बदलाव की इच्छा है."

'तेलंगाना के लोग बदलाव के लिए तैयार'
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "मेरे विचार से कहना ठीक है कि समस्याओं से निपटने के लिए बदलाव से एक नया और फ्रेश नजरिया आएगा. मुझे लगता है कि तेलंगाना के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं.'' उन्होंने तेलंगाना के लोगों से कर्नाटक में पांच गारंटी की तर्ज पर अपनी छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का आग्रह किया.

पी. चिदंबरम ने कहा, "मुझे यकीन है कि तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने अपना होमवर्क किया है. हम उन्हें छह गारंटी लागू करने में भी मदद करेंगे." उन्होंने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं. राजस्थान में अभियान तेज हो गया है और मुझे लगता है कि राजस्थान में भी कांग्रेस की जीत होगी."

'रोजगार पैदा करने में नाकाम बीआरएस सरकार'
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने दावा किया कि तेलंगाना राज्य में देश में मुद्रास्फीति की दर सबसे अधिक है. उन्होंने कहा, "सरकार की भूमिका मूल्य स्थिरता बनाए रखना और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना है. इसको अलावा सरकार की भूमिका रोजगार पैदा करना भी है."

 उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और नौकरियां पैदा करने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है. पीएम मोदी के राहुल गांधी को मूर्खों के नेता वाले तंज पर कहा, "पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. मैं उनके खिलाफ ऐसे शब्द नहीं बोलूंगा. और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह भी ऐसा करेंगे."

यह भी पढ़ें- Indian Railways: 2027 तक मिलने लगेगा हर यात्री को कन्फर्म टिकट, जानें क्या है रेलवे की योजना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget