एक्सप्लोरर

Telangana: ओवैसी के गढ़ से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, अब इस विधायक ने थामा 'हाथ का साथ'

BRS MLA Joined Congress: बीआरएस विधायकों और एमएलसी का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. बजट सत्र से पहले और भी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं.

BRS MLA Joined Congress: तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब उनके एक और नेता ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. तेलंगाना के राजेंद्रनगर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे टी प्रकाश गौड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने शुक्रवार (12 जुलाई 2024) को आंध्र प्रदेश में तिरुमला मंदिर में दर्शन के बाद कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया.

अचानक कांग्रेस में शामिल हुए प्रकाश गौड़

प्रकाश गौड़ विधायकों के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने हाल ही में बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही थी. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि ऐसी अफवाहें थी कि कई विधायक पार्टी को छोड़ सकते हैं. अब एक सप्ताह के भीतर उन्होंने अपना मन बदल लिया और कांग्रेस में शामिल हो गए.

बीआरएस के सामने वफादारी का संकट

तेलंगाना की राजनीतिक के केंद्र में रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस को वफादारी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बीआरएस को करारा लगा था, पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी थी. लोकसभा चुनाव के बाद जैसै-जैसे दिन बीतते गए एक के बाद एक बीआरएस के विधायक कांग्रेस में शामिल होते गए.

BRS छोड़ कांग्रेस का दमन थाम चुके हैं कई विधायक

अब तक पूर्व राज्य विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी और डॉ. एम. संजय कुमार, दानम नागेंद्र, कदियम श्रीहरि और तेलम वेंकट राव सहित आठ विधायक केसीआर का साथ छोड़ चुके हैं. यह कयास लगाया जा रहा है कि राज्य में आगामी बजट सत्र से पहले केसीआर के दो दर्जन के करीब विधायक उनका साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.  

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर और उनके बेटे केटीआर लगातार दलबदल कानून के तहत विधायकों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं. जैसे-जैसे बजट सत्र नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बीआरएस अपने भविष्य को लेकर जूझ रही है. बीजेपी इस पूरे राजनीतिक उथल-पुथल पर नजर बनाए हुई है और सही मौके की तलाश में है. हालांकि उसने साफ कर दिया है कि अगर कोई विधायक उनकी पार्टी ज्वाइन करना चाहता है, तो उसे पहले विधायक पद से इस्तीफा देना होगा.

ये भी पढ़ें : Anant Radhika Wedding: क्या प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे अनंत-राधिका की शादी में शामिल? देखें अंबानी की गेस्ट लिस्ट

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget