एक्सप्लोरर

अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता का भाई गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे 6 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कोयला खनन से जुड़े 1300 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि विकास मिश्रा को धनशोधन निषेध कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 6 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

पीएमएलए के तहत दर्ज किया था मामला ईडी ने दावा किया कि इन भाइयों को स्वयं उनके लिए और कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए 730 करोड़ रूपये मिले. केन्द्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए कोयला व्यापार और खनन से जुड़ी सीबीआई की एफआईआर पर गौर करने के बाद पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था.

अभिषेक बनर्जी की पत्नी सीबीआई ने की पूछताछ सीबीआई ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की है. अभिषेक बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में अच्छी धाक है और आसन्न विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के 'जवाबी हमले' (पलटवार) का नेतृत्व कर रहे हैं. सीबीआई ने इस सिलसिले में अभिषेक बनर्जी की एक महिला रिश्तेदार से भी पूछताछ की है.

ये हैं बड़े नाम केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस चोरी के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चन्द्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में एफआईआर दर्ज की थी.

दिल्ली और कोलकाता में 48 छापे मारे अधिकारियों के अनुसार, मांझी कथित रूप से कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में सीईएल की खानों से अवैध खनन और कोयले की चोरी में लिप्त है. ईडी ने दावा किया कि उसने मामले के संबंध में पिछले दो महीने में दिल्ली और कोलकाता में 48 छापे मारे हैं.

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, बाद में मलते रह जाएंगे हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget