एक्सप्लोरर

Wrestlers Harassment Case: यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को होगी जेल या मिलेगी बेल? चार बजे आएगा फैसला

Wrestlers Harassment Case: पहलवानों के वकील ने सांसद की जमानत का विरोध किया और कहा कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. इस पर सांसद के वकील ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं किया.

Wrestler Sexual Harrasement Case: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले पर आज (20 जुलाई) दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान सासंद की जमानत याचिका पर कोर्ट ने आज शाम 4 बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुनवाई के दौरान पीड़ितो के वकील ने उनको जमानत दिए जाने को लेकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि सांसद राजनीतिक रूप से ताकतवर हैं और वह गवाहों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं लिहाजा उनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए. 

सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ? 
इस मामले में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने कहा कि चार्जशीट की स्क्रूटनी में उनको समय लगेगा, कोर्ट उनको पर्याप्त समय दें. इस पर अदालत ने कहा कि हम आपको पर्याप्त समय देंगे. पहलवानों के वकील ने बृज भूषण के जमानत का विरोध किया कहा यह राजनैतिक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं. इस पर सांसद के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गवाहों को धमकाने जैसी कोई बात अभी तक नहीं हुई है. वैसे इस तरह की कोई शर्त अगर कोर्ट लगाता है तो हमका पूरी तरह से पालन करेंगे. 

बृजभूषण शरण सिंह की ओर से वकील राजीव मोहन ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है वहां आरोपी कोर्ट से जमानत लेने का अधिकारी है. 

क्या बोले दिल्ली पुलिस के वकील?
दिल्ली पुलिस के वकील ने बृज भूषण की जमानत का विरोध नहीं किया. दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि नियम के मुताबिक जो भी कंडीशन वह लगा दिए जाए.  दिल्ली पुलिस के वकील अतुल श्रीवास्तव ने कनिमोझी और ए राजा के मामले का हवाला देते हैं कहा जिन्हें जेल भेजा गया था और बाद में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. इसी तरह सतेंद्र जैन को भी जेल भेजा गया है. हालांकि अगर कोर्ट जमानत देता है तो शर्तों का पालन करना होगा.

धारा 437(ए) में कुछ संशोधन हुए हैं जो कहते हैं कि सख्त शर्तें लगाई जा सकती है. सभी पक्षों को सुनने के बाद नियमित जमानत अर्जी पर रॉउज एवन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया. सांसद को जेल होगी या उनको बेल मिल जाएगी इसका फैसला आज शाम 4 बजे कोर्ट कर देगी.

Manipur Violence Video: मणिपुर की घटना को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 'राज्य में मर गई इंसानियत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget