एक्सप्लोरर

ब्रिक्स: पीएम मोदी ने की जिनपिंग और पुतिन से मुलाकात, नए संबंधों की रफ्तार बनाए रखने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति के लिये ब्रिक्स देशों के साथ काम करना चाहता है. उन्होंने इस क्षेत्र में बेहतर तरीकों और नीतियों को आपस में साझा किए जाने का भी आह्वान किया.

जोहानिसबर्ग: ब्रिक्स सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चार महीने में ये चौथी मुलाकात थी.शी जिनपिंग से मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-चीन के संबंधों को गति देने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि इस मीटिंग के जरिए विकास साझेदारी को मजबूत करने का एक और मौका मिला है. पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि कल ही पाकिस्तान में आम चुनाव जीतने के बाद इमरान खान ने चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी बताया था. इमरान ने ये भी कहा था कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान चीन के साथ रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश करेगा.

मुलाकात में निर्यात का मुद्दा भी उठा

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में भारत की ओर से निर्यात का मुद्दा भी उठाया गया. भारत चीन से काफी मात्रा में सामानों का आयात करता है लेकिन निर्यात की मात्रा कम है. मोदी सरकार इस अंतर को कम करना चाहती है. आने वाले 1-2 अगस्त को भारत का एक डेलिगेशन इस मसले पर बात करने चीन जाएगा. ये मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि संसदीय समिति ने हाल में अपनी रिपोर्ट में आगाह करते हुए कहा है कि चीनी सामानों के आयात से देश के उद्योग संकट में पड़ गए हैं.

औद्योगिक क्रांति के लिये ब्रिक्स देशों के साथ काम करना चाहता है भारत- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने नए संबंधों की रफ्तार बनाए रखने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति के लिये ब्रिक्स देशों के साथ काम करना चाहता है. उन्होंने इस क्षेत्र में बेहतर तरीकों और नीतियों को आपस में साझा किए जाने का भी आह्वान किया. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये यहां पहुंचे मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवप्रवर्तन से सेवाओं की आपूर्ति बेहतर हो सकती है और उत्पादकता का स्तर बढ़ सकता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ भारत चौथी औद्योगिक क्रांति के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है और सभी देशों को इस संदर्भ में इस क्षेत्र में बेहतर तौरतरीकों और नीतियों को साझा करने का आह्वान किया.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कानून के अनुपालन के साथ प्रौद्योगिकी के जरिये सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे भुगतान इसका एक उदाहरण है.’’  प्रधानमंत्री ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति का पूंजी के मुकाबले अधिक महत्व होगा. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में रोजगार के लिए अधिक कौशल की जरूरत होगी, साथ ही रोजगार का स्वरूप अस्थायी होगा. इसी तरह औद्योगिक उत्पादन, डिजाइन और विनिर्माण प्रक्रिया में आमूल-चूल बदलाव होगा.’’

ब्रिक्स देशों ने किया आतंकवाद से निपटने का आह्वान

वहीं, ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए एक समग्र रूख का आह्वान कियास जिसमें कट्टरपंथ से निपटना, आतंकवादियों के वित्त पोषण के माध्यमों को अवरूद्ध करना, आतंकी शिविरों को तबाह करना और आतंकी संगठनों द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग को रोकना शामिल हों.

पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ने कहा कि आतंकी कृत्यों को अंजाम देने, उनके साजिशकर्ताओं या उनमें मदद देने वालों को निश्चित रूप से जवाबदेह ठहराया जाए. समूह ने अपने घोषणापत्र में कहा, ‘‘ हम सभी राष्ट्रों से आतंकवाद से लड़ने के लिए एक समग्र रूख अपनाने का आह्वान करते हैं जिसमें कट्टरपंथ, विदेशी आतंकी लड़ाकों की भर्ती, आतंकवादियों के वित्तपोषण के स्रोतों और माध्यमों को अवरूद्ध करना, आतंकी शिविरों को तबाह करना और उनके द्वारा इंटरनेट के दुरूपयोग से निपटना शामिल हो.’’

पीएम मोदी ने ‘क्रेडल ऑफ ह्यूमनकाइंड’ में अपने हाथ के छाप छोड़े

पीएम मोदी और ब्रिक्स में शामिल अन्य देशों के शासनाध्यक्षों ने दक्षिण अफ्रीका के मारोपेंग में मशहूर ‘ क्रेडल ऑफ ह्यूमनकाइंड ’ (मानव जाति का पालना) की सैर के दौरान चिकनी मिट्टी पर अपने हाथ के छाप छोड़े. मारोपेंग विजिटर सेंटर विटवॉटर्सबर्ग और मगालिसबर्ग पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित पुरस्कार विजेता स्थल है और जोहानिसबर्ग और प्रिटोरिया से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है.

यह ‘ क्रेडल ऑफ ह्यूमनकाइंड ’ का आधिकारिक पर्यटन केंद्र है. यह दक्षिण अफ्रीका के आठ विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है और दुनिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है. दक्षिण अफ्रीका 25 से 27 जुलाई तक ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में बारिश: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बाढ़ का खतरा, गाजियाबाद में स्कूल बंद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा, बोले-आप एक कदम बढ़ो, हम दो कदम बढ़ेंगे पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना खुशखबरीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
MLC Election Results 2026 LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती बीजेपी, कौन आगे-कौन पीछे
LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती BJP, कौन आगे-कौन पीछे
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget