एक्सप्लोरर

Breaking News LIVE: मौसम में ठंडक के साथ ही राजधानी में बढ़ने लगा प्रदूषण, आनंद विहार में AQI 252 पर पहुंचा

बिहार के अरवल में ABP न्यूज की टीम पर हमला हुआ. कौन बनेगा मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हंगामा करने के बाद एक पार्टी के समर्थकों ने कार का पीछा कर शीशा तोड़ा. कमलनाथ के बाद अब शिवराज सिंह चौहान के मंत्री ने मर्यादा तोड़ी. कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी पर की अश्लील टिप्पणी - वीडियो वायरल हुआ. दिनभर की अन्य छोटी बड़ी खबरों के लिए आपका एबीपी न्यूज़ के ब्रेकिंग सेक्शन में स्वागत है. अपडेट्स के लिए बने रहें.

Breaking News LIVE Updates 20 October 2020 Latest News Today in Hindi LIVE Updates Breaking News LIVE: मौसम में ठंडक के साथ ही राजधानी में बढ़ने लगा प्रदूषण, आनंद विहार में AQI 252 पर पहुंचा

Background

भारत में एक दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 से कम हो गया है, लेकिन फिर भी ये संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 46,790 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 587 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है. बीते दिन 69,720 मरीज ठीक हो गए.

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख 97 हजार तक पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 15 हजार 197 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 67 लाख 33 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 48 हजार पर आ गई है.

 

दिनभर की अन्य छोटी बड़ी खबरों के लिए आपका एबीपी न्यूज़ के ब्रेकिंग सेक्शन में स्वागत है. अपडेट्स के लिए बने रहें.
--------------------

 

अन्य बड़ी खबरें




    • पंजाब में विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. सोमवार को आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने जमकर हंगामा किया. आज सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरु होगी. केंद्र के क़ानून के विरोध में बिल पेश किया जाएगा. विपक्षी अकाली दल और आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कैप्टन सरकार के बिल का ड्राफ्ट साझा नहीं करने का विरोध किया.

 

    • मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले नेता शब्दों की गरिमा भूल गए हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने एमपी की मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी पर विवादित बयान. उन्हें आइटम नंबर कर संबोधित किया. इस बयान पर सीएम शिवराज ने कमलनाथ को घेरा. उनके बयान की तुलना महाभारत में दुर्योधन के द्रौपदी पर की गई टिप्पणी से की. अब सीएम शिवराज के मंत्री इससे आगे बढ़कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अश्लील टिप्पणी की.

 

    • कल बिहार के अरवल में ABP न्यूज के इलेक्शन शो कौन बनेगा मुख्यमंत्री के दौरान एक पार्टी से जुड़े गुंडों ने हमला कर दिया. ABP न्यूज की टीम और एंकर अखिलेश आनंद पर ये हमला किया गया. इन गुंडो ने पहले शो के दौरान खूब हंगामा किया, शो के दौरान भी धमकी दी. एंकर अखिलेश आनंद ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि शो को बंद करना पड़ा और उसके बाद ये गुंडे हिंसक हो गये और अखिलेश पर हमला करने की कोशिश की. जान बचाने के लिए अखिलेश अपनी गाड़ी की तरफ भागे. जब अखिलेश गाड़ी के अंदर बैठ गये तो इन गुंडों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया. बहुत मुश्किल से एंकर अखिलेश आनंद और कैमरामैन सुजीत सामल और ओबी इंजीनियर अजीत उपाध्याय अपनी जान बचा सकें.

 

10:40 AM (IST)  •  20 Oct 2020

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर रिपोर्ट माँगी, जिस पर रिपोर्ट भेज दी गई है. कमलनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहकर संबोधित किया था.
10:32 AM (IST)  •  20 Oct 2020

मौसम में ठंडक के साथ ही राजधानी में प्रदूषण बढ़ने लगा है. दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आज AQI 252 रिकॉर्ड किया गया. वातावरण में धुंध की एक परत नजर आने लगी है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget