एक्सप्लोरर

Breaking News Live: ओडिशा में नवीन पटनायक के नए मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिली मंत्रीमंडल में जगह

Breaking News LIVE 5th June Updates: देश-विदेश की खबर सबसे पहले जानने के लिए यहां हमारे साथ ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग में बने रहिए. दिनभर के तमाम बड़े अपडेट्स आपको यहां पढ़ने को मिलेंगे.

Key Events
Breaking News Live 5th June 2022 Updates World Environment Day pm modi narendra modi Sidhu Musewala Odisha Target Killing Breaking News Live: ओडिशा में नवीन पटनायक के नए मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिली मंत्रीमंडल में जगह
ब्रेकिंग न्यूज

Background

Breaking News LIVE 5th June Updates: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे. मिट्टी बचाओ आंदोलन' मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरुक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है.

सद्गुरु ने मार्च 2022 में इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी. आज 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारत में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम करेगी. 

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा...

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की पंजाब (Punjab) में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी. इसके बाद से पंजाब की सियासत काफी गर्मा गई है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के समर्थक लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं. वहीं अपने बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के माता-पिता ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान परिवार ने अपने बेटे की हत्या की जांच CBI से कराने की मांग की है. इसी बीच अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता किसी राजनीतिक दल से जुड़ सकते हैं या फिर आने वाले समय में चुनाव लड़ सकते हैं.

ओडिशा के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल

ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने मंत्रिमंडल (Cabinet) में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. शनिवार को ओडिशा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. फिलहाल आज सुबह 12 बजे के करीब ओडिशा में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी.

बताया जा रहा है कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी राज्य के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने एक साथ एक ही बार में अपने कार्यालय से इस्तीफा दे दिया. फिलहाल ओडिशा के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह का आयोजन भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के नए सम्मेलन केंद्र में किया जाएगा.

 

12:54 PM (IST)  •  05 Jun 2022

ओडिशा में नए मंत्रियों ने ली शपथ

सीएम नवीन पटनायक की उपस्थिति में लोक सेवा भवन, भुवनेश्वर में कन्वेंशन सेंटर में 21 मंत्रियों- 13 कैबिनेट और 8 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों ने शपथ ली.

12:46 PM (IST)  •  05 Jun 2022

सरकार से कश्मीर नहीं संभल रहा- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने इस दौरान केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनसे कश्मीर नहीं संभलता, इनको सिर्फ गंदी राजनीति करने आती है. कश्मीर में लगातार और तेजी से हो रही टारगेट किलिंग से पूरा देश दुखी है. एक एक भारतवासी मे मन में चिंता और दुख है. कश्मीरी पंडित जन्मभूमि छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार से बस एक ही चीज़ मांग रहे है कि, इन कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा दे दी जाए. सीएम ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, कितनी मीटिंग करोगे, अब एक्शन चाहिए, देश को प्लान बताओ. वहीं, सीएम ने अंत में अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि, मैं पाकिस्तान को भी ललकारना चाहता हूं, छिछोरी हरकतें मत करो, कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget