एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हर हमले को जिस हथियार ने किया नाकाम, उसे लेने को बेकरार है ये देश, करेगा बड़ी डील

India Brazil Defence Deal: ब्राजील सेना के टॉप अधिकारी भारत में आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का लाइव प्रदर्शन देख चुके हैं. भारत पहले से ही ब्राजील में कई सुरक्षा उपकरण सप्लाई कर रहा है.

India Brazil Defence Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होने वाले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं. पीएम मोदी की यात्रा से पहले सोमवार (30 जून 2025) को ब्राजील ने भारत के आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने में रुची दिखाई है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ब्राजील के साथ रक्षा सहयोग पर चर्चा करेगा.

दुनिया ने देखी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत देखी थी. पाकिस्तान ने चीन और तुर्किए के ड्रोन भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी. मेड इन इंडिया के इस एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही सभी ड्रोन को मार गिराया.

विदेश सचिव पी कुमारन ने पुष्टि की है कि ब्राजील ने न सिर्फ खरीद में दिलचस्पी दिखाई है, बल्कि भारत के साथ मिलकर इस सिस्टम का उत्पादन भी करना चाहता है. ब्राजील सेना के टॉप अधिकारी भारत में आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का लाइव प्रदर्शन देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि ब्राजील को हमारे संचार प्रणाली, गश्ती जहाजों, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, कोस्टल सर्विलांस सिस्टम और गरुड़ तोपों में रुची है.

ब्राजील को सुरक्षा उपकरण सप्लाई कर रहा भारत

भारत और ब्राजील G20 सैटेलाइट मिशन में भी साथ काम कर रहे हैं. भारतीय कंपनियां जैसे MKU और SMPP पहले से ही ब्राजील में बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण सप्लाई कर रही हैं. ब्राजील की भी दो बड़ी कंपनियां टॉरस आर्मस (Taurus Armas) और सीबीसी (CBC) भारत में अपना निवेश और हथियारों का निर्माण बढ़ा रही हैं.

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील की चौथी यात्रा होगी. 17वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जाएगा. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूत करना, एआई का जिम्मेदाराना उपयोग, जलवायु कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें : एडमिशन के पहले दिन से निशाने पर थी पीड़िता, कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget