एक्सप्लोरर

आंबेडकर की मूर्ति पर चौथा प्रहार: मेरठ, चेन्नई, हरिद्वार के बाद अब आजमगढ़ में तोड़ी गई प्रतिमा

आजमगढ़ में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि महापुरुषों की मूर्ति तोड़े जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आजमगढ़: त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से शुरू हुआ मूर्ति तोड़े जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई है. मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव का है. आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. ऐहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. उत्तर प्रदेश में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले मेरठ में कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था. प्रतिमा तोड़े जाने का मामला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि महापुरुषों की मूर्ति तोड़े जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने मेरठ की घटना के बाद कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं न हो. योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे जिलों में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के प्रति पूरी सतर्कता बरतें. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कानहावाली गांव में भी असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी. पुलिस के मुताबिक, अंधेरे का फायदा उठाकर कानहावाली गांव में आंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की. बताया गया कि प्रतिमा स्थापित किए जाने वाली जमीन को लेकर दो गांवों में विवाद चल रहा है. पिछले दिनों तमिललनाडु के चेन्नई में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर अज्ञात लोगों ने लाल रंग फेंक दिया था. इससे ठीक पहले बीजेपी नेता एच राजा की धमकी के बाद तमिलनाडु के वेल्लुर में समाजसेवी ईवीआर रामासामी (पेरियार) की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला तब शुरू हुआ था जब त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार के गठन के बाद बुल्डोजर से रूसी क्रांति के नायक लेनिन की मूर्ति गिरा दी गई थी. जिसके बाद कोलकाता में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तो केरल के कन्नूर में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी पूरे मामले पर चिंता जताई थी. गृहमंत्री ने जिसके बाद राज्यों को मूर्ति की सुरक्षा के लिए राज्यों को एडवाइजरी जारी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget