एक्सप्लोरर

West Bengal: बूथ कैप्चरिंग की 900 में 875 शिकायतें पश्चिम बंगाल की! लोकसभा में मंत्री ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

West Bengal: इस बार लोकसभा के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव भी हुआ था. कानून राज्य मंत्री ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कब्जा करने के मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Booth Capturing In West Bengal: सरकार ने गुरुवार (25 जुलाई 2024) को बताया कि हाल में हुए संसदीय चुनाव और विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों पर कब्जा करने की 925 शिकायतें मिलीं, जिनमें से सबसे अधिक 875 शिकायतें पश्चिम बंगाल से प्राप्त हुईं. विधि और कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्यसभा को बताया कि मतदान केंद्रों पर कब्जा करने के मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार

कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अरुणाचल प्रदेश से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जहां हाल ही में लोकसभा और राज्य विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव हुए थे और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. चुनाव आयोग की ओर से की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया गया था और संबंधित निर्वाचन अधिकारी को जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया था.

बिहार से मिली 47 शिकायतें 

पूर्वी कामेंग जिले के खेनवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और एक व्यक्ति अभी भी न्यायिक हिरासत में है. उन्होंने बताया कि बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कब्जे की 47 शिकायतें दर्ज की गईं.

इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में 50 और 2020 में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 13 ऐसी शिकायतें प्राप्त हुईं. सत्यापन के बाद सभी शिकायतें झूठी पाई गईं और उनका निपटारा कर दिया गया. केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग के हवाले से बताया कि ओडिशा में हाल ही में एक साथ हुए लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

सिर्फ बंगाल से 875 शिकायतें

इसके अलावा कंटामल विधानसभा सीट के तहत दो मतदान केंद्रों किरासीरांद और महेश्वरपिंडा पर पुनर्मतदान सफलतापूर्वक कराया गया. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कब्जा करने की 875 शिकायतें प्राप्त हुईं. कोई मामला साबित नहीं हुआ, इसलिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार शिकायतों का निपटारा कर दिया गया.’’ 

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने रूस से रिश्तों पर भारत को दिया ज्ञान, विदेश मंत्रालय ने सुनाई खरी-खरी, कहा- 'सभी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget