एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Discharge: सैफ अली खान ने होश में आने पर डॉक्टर्स से पहला सवाल क्या पूछा? हमले से घर वापसी की कहानी

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान जब सर्जरी के बाद होश में आए तो उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि वो अपने कदमों पर तो चल पाएंगे. उन्होंने पूछा कि वो शूटिंग पर कब से जा पाएंगे.

Saif Ali Khan Discharge: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से छह दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं. उन पर 15 जनवरी की रात घर में जानलेवा हमला हुआ था. डॉक्टरों ने बताया था कि सैफ बाल-बाल बचे हैं. छह घंटे की सर्जरी के बाद जब सैफ को होश आया था तो उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों से पूछा था कि कि मैं अपने कदमों पर चल तो पाऊंगा.  जिम कर पाऊंगा या नहीं.  

सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके घर पर ही 15 जनवरी की रात जानलेवा हमला हुआ था. डॉक्टरों ने बताया था कि अगर चाकू 2 एमएम और आगे लगा होता तो सैफ की जान खतरे में जा सकती थी या फिर उन्हे पैरालिसिस हो सकता था, लेकिन इतने गहरे जख्म होने के बाद भी सैफ ना सिर्फ खुद अस्पताल गए थे बल्कि डॉक्टर के पास वॉक करते हुए पहुंचे थे. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने कहा था कि वो एक टाइगर की तरह वॉक करते हुए आए थे.  

डॉक्टर से सैफ ने पहला सवाल क्या पूछा? 

अब टाइगर वापस लौटकर आ चुका है. अस्पताल से छह दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. जब उनकी सर्जरी हो गई तो उन्होंने डॉक्टरों से पूछा कि मैं अपने कदमों पर तो चल पाऊंगा. मैं जिम कर पाऊंगा या नहीं. सैफ ने पूछा कि मैं शूटिंग कब से कर पाऊंगा. यानी सैफ अली खान भी जानते थे कि उन पर कितना बड़ा हमला हुआ है और चोट कितनी गहरी है. हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि सैफ को ठीक होने में अभी एक महीना लगेगा. सैफ को वजन उठाने, जिम करने और शूटिंग करने से मना किया गया है. सैफ को  पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है. 

सफेद शर्ट और नीली जींस में सामने आए सैफ 

जब सैफ अपने घर वापस आए तो उनके चेहरे पर टशन था. सैफ अली खान जब पहली बार दिखाई दिए तो उनकी तस्वीर देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे. वह सफेद शर्ट और नीली जींस में अस्पताल से निकलते हुए दिखाई दिए. सैफ के बाएं हाथ में एक काले रंग का बैंडेज बंधा हुआ था. वो अस्पताल से लेकर घर तक 15 मिनट के पूरे रास्ते तक लोगों के अभिवादन का मुस्कराते हुए जवाब दे रहे थे. बताया जा रहा था कि सैफ अली खान जहां हमला हुआ उस घर में नहीं जाएंगे. सैफ अली खान का सामान उनके दूसरे घर फॉर्च्यून हाइट्स में  शिफ्ट करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं, लेकिन सैफ जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तो सीधे सतगुरु शरण अपार्टमेंट ही गए जहां उन पर हमला हुआ था.

सैफ और करीना के बयान दर्ज करेगी पुलिस  

जानकारी के मुताबिक, सैफ अपने घर पर परिवार के साथ आराम करेंगे और तबीयत और बेहतर होने पर पुलिस सैफ का बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करेगी. सैफ के साथ करीना कपूर का बयान भी फिर से दर्ज किया जाएगा. 

हमलावर ने छह बार किया था चाकू से वार 

सैफ पर 15 जनवरी की रात को घर के भीतर हमला हुआ था. शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी ने चाकू से सैफ अली खान पर करीब 6 बार वार किया था. सैफ जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू घुसा हुआ था. चाकू के इस हिस्से को डॉक्टरों ने 6 घंटे लंबी चली सर्जरी के बाद रीढ़ की हड्डी के पास से निकाला था. डॉक्टरों के मुताबिक, चाकू का ये हिस्सा अगर सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में 2 एमएम और आगे तक गहरा हो जाता तो जानलेवा हो सकता था. सैफ जब अस्पताल पहुंचे तो वो खून से लथपथ थे. उनके गले से लेकर रीढ़ की हड्डी के पास से खून बह रहा था. बावजूद इसके वो किसी का सहारा लेकर नहीं बल्कि अपने पैरों पर चलकर अस्पताल पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget