एक्सप्लोरर

बॉयलर धमाके में मृतकों की संख्या 30 हुई, पीड़ितों-घायलों से मिले राहुल गांधी

बॉयलर की चिमनी के डक्ट में राख जमा होने की वजह से गैस नहीं निकल पा रही थी. इसी वजह से स्टीम पाइपलाइन अचानक फटने से 250 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म राख चारों तरफ फैल गई.

नई दिल्ली: यूपी के रायबरेली जिले में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को बॉयलर फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसे में गंभीर रुप से झुलसे 9 लोगों को इलाज लखनऊ सिविल अस्पताल में हो रहा है. इसके साथ ही घायलों का इलाज आस पास के कई अस्पतालों में चल रहा है.                               

  • लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है
  • राहुल गांधी ने अस्पताल में घायलों का हाल चाल पूछा
  • राहुल गांधी ने पोस्टमार्टन हाउस का भी दौरा किया
  • राहुल गांधी ने ऊंचाहार में पीड़ित परिवारों से बात की
  • राहुल गांधी मृतकों और घायलों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे.
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना गुजरात दौरा बीच में छोड़कर रायबरेली के फुरसतगंज पहुंच गए हैं. यहां से वे ऊंचाहार जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''रायबरेली के NTPC प्लांट में हुए हादसे से मुझे गहरा दुख है, मृतकों के परिवारजनों के साथ मेरी संवेदना है. मैं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.''

कैसे हुआ भयानक हादसा? ऊंचाहार में एनटीपीसी के यूनिट नंबर 6 में ये हादसा हुआ. हादसे के वक्त करीबन 350 लोग प्लांट में काम कर रहे थे. 500 मेगावॉट बिजली उत्पादन की इस यूनिट में विस्फोट बॉयलर से टरबाइन के बीच स्टीम पाइपलाइन में हुआ. बॉयलर की चिमनी के डक्ट में राख जमा होने की वजह से गैस नहीं निकल पा रही थी.

इसी वजह से स्टीम पाइपलाइन अचानक फटने से 250 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म राख चारों तरफ फैल गई. इस राख की चपेट में आने से 200 मजदूर झुलस गए. राहत और बचाव में NDRF की ये टीमें जुटी हुई है, लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत बचाव कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है. वह इस समय मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. सीएम के साथ यात्रा पर गये प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया है कि सीएम ने ऊंचाहार की घटना का संज्ञान लिया है और प्रमुख सचिव (गृह) से सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाये जाये.

मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान सीएम ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है. घायलों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget