एक्सप्लोरर

बोइंग 737 मैक्स 8: इथोपिया हादसे के बाद भारत में भी उड़ान पर रोक, स्पाइस जेट ने कैंसिल की 14 फ्लाइट

मंगलवार रात डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए) ने भारतीय एअरलाइन कंपनियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के परिचालन को ‘तत्काल’ रोके जाने के अपने फैसले की घोषणा की थी.

नई दिल्ली: इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद दुनिया भर में बोइंग 737 मैक्स विमान को लेकर डर बैठ गया है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने बोइंग 737 मैक्स विमान के भारत में उड़ने पर बैन लगा दिया है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों ने भी बोइंग के 737 मैक्स विमान के उड़ने पर बैन लगा दिया है. आज शाम चार बजे तक भारत ने सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद स्पाइस जेट ने अपनी 14 फ्लाइ कैसिंल कर दी हैं. विमानन मंत्रालय ने आज शाम चार बजे एयरलाइंस की एक आपात बैठक बुलाई, सरकार ने सभी फुल प्रूफ प्लान के साथ आने को कहा है.

पूरे मामले पर डीजीसीए ने क्या कहा? डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के एक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह कहा, “भारतीय हवाईअड्डों से आने या जाने वाले बी 737 मैक्स का परिचालन बंद कर दिया जाएगा. साथ ही किसी भी बी 737 मैक्स विमान को भारतीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने या यहां से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.” प्रवक्ता ने कहा, “यह समयसीमा उन स्थितियों को नजर में रखते हुए तय की गई है जब विमान को रख-रखाव केंद्र में रखा जा सकता है और अंतरराष्ट्रीय विमान अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच जाएंगे.”

बोइंग-737 मैक्स 8 विमान का इतिहास जानिए बोइंग-737 मैक्स विमान व्यवसायिक विमान है, इसे अमेरिका की बोइंग व्यवसायिक विमान कंपनी ने बनाया गया है. 30 अगस्त 2001 को बोइंग ने 737 सीरिज के विमान लॉन्च किए थे. 29 जनवरी 2016 को इसने पहली बार व्यवसायिक उड़ान भरी थी. मलेशिया की मालिंडो एयर ने बोइंग-737 मैक्स-8 का पहला विमान खरीदा था.

फिलहाल बोइंग-737 मैक्स के लिए 4700 आर्डर किए जा चुके हैं, दुनियाभर में इसके 100 से ज्यादा खरीददार देश है. बोइंग-737 मैक्स में चार तरह के विमान है, बोइंग-737 मैक्स-7, मैक्स-8, मैक्स-9 और बोइंग-737 मैक्स-10 हैं.

मैक्स-8 में 210 पैसेंजर बैठ सकते हैं. इसकी ऊंचाई 12.3 मीटर, लंबाई 39.52 मीटर, विंग स्पैन 35.9 मीटर, रेंज 3550 नॉटिकल माइल्स है. इसमें लीप-1B इंजन लगा है. मैक्स 8 के बाद बोइंग इसी साल मैक्स 7 और 2020 में मैक्स 10 लॉन्च करने वाली है.

भारत में बोइंग-737 मैक्स-8 के फिलहाल 18 विमान है जिसमें स्पाइसजेट के 13 और जेट एयरवेज के 5 विमान हैं. भारत, चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया सरीखे देशों की करीब 20 एयरलाइन्स कंपनी ने इस मॉडल के जहाज़ की उड़ानें रोक दीं.

इथोपिया हादसा: चार भारतीय समेत 157 लोग मारे गए गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी. बीते करीब पांच महीने में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दूसरी बार हादसे का शिकार हुआ है. पिछले साल अक्टूबर में लायन एयरलाइन का इसी सीरीज एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें कि मारे गए लोगों में पर्यावरण मंत्रालय से सम्बद्ध यूएनडीपी की एक सलाहकार शिखा गर्ग सहित चार भारतीय शामिल हैं. शिखा गर्ग का परिवार अचानक आए इस भयावय दुख के बाद सदमे में है. शिखा गर्ग के पिता ने बताया कि हमें पता था कि वो उस प्लेन में हैं. उसने हमें बताया था वो केन्या की राजधानी नैरोबी जा रही है. हादसे के बाद UNDP से और पर्यावरण मंत्रालय से कुछ लोग आए थे और उन्होनें हमें हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है, सुषमा स्वराज जी ने भी घर पर बात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है.

यहां देखें पूरा वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
कौन हैं वो 3 बागी MP, जो अब बना रहे BJP से दूरी, क्या है पूरा माजरा?
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget