एक्सप्लोरर

शादीशुदा पुरुष का महिला को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना बनेगा अपराध, संसदीय पैनल ने दिया सुझाव

BNS Bill News: भारतीय न्याय संहिता (BNS) बिल को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. इस बिल में अपराध की एक नई कैटेगरी को जोड़ने की बात कही जा रही है.

BNS Bill: भारतीय न्याय संहिता (BNS) बिल के तौर पर सरकार देश के लिए एक नई न्याय संहिता लेकर आने वाली है. इस प्रस्तावित बिल को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. बताया गया है कि एक संसदीय पैनल ने प्रस्तावित कानून पर अपनी मसौदा रिपोर्ट में एक अहम सुझाव दिया है. इसमें 'धोखेबाजी के तरीकों' में एक नया प्वाइंट जोड़ने की बात कही गई है. बीएनएस में 'लव लिहाद' को लेकर भी बात की गई है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, संसदीय पैनल ने सुझाव दिया है कि पहले से ही शादीशुदा पुरुष के जरिए अपनी पहचान छिपाने को भी 'धोखेबाजी के तरीकों' में शामिल किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि पहचान छिपाकर किसी पुरुष द्वारा किसी महिला से शादी करने और उसके साथ यौन संबंध बनाने के अलावा अगर कोई शादीशुदा पुरुष भी अपनी शादी की जानकारी छिपाकर किसी महिला के साथ ऐसा करता है, तो उसे भी बीएनएस बिल के सेक्शन 69 के तहत अपराध माना जाना चाहिए. 

सेक्शन 69 में क्या कहा गया?

बीएनएस बिल के सेक्शन 69 में कहा गया है कि कोई भी अगर छल-कपट या किसी महिला के साथ शादी करने का वादा करता है. लेकिन उसका शादी करने का इरादा नहीं है. वह महिला के साथ यौन संबंध भी बनाता है. भले ही ऐसे यौन संबंध को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जाए, मगर फिर भी उसे कुछ साल तक जेल की सजा होनी चाहिए. ये जेल की सजा 10 साल तक बढ़ाई जा सकती है और उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. नौकरी या प्रमोशन के लिए झूठा वादा, प्रलोभन या पहचान छिपाकर शादी करने को इस सेक्शन में 'धोखेबाजी के तरीकों' के तौर पर बताया गया है. 

क्या है संसदीय पैनल के सुझाव की वजह?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी का झूठा वादा या नौकरी आदि जैसे अन्य लालच के जरिए महिला के साथ यौन संबंध बनाना या अपनी पहचान छिपाकर शादी करने को बीएनएस के तहत पहली बार अपराध के रूप में शामिल किया जा सकता है. देशभर में सामने आ रहे तथाकथित लव जिहाद के मामलों को ध्यान में रखते हुए बीएनएस में इस नए अपराध को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है.

इसके अलावा कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर महिला के साथ संबंध बनाए हैं. उसने ऐसा करने से पहले महिला से शादी का वादा भी किया था. यही वजह है कि अब संसदीय समिति सेक्शन 69 में किसी शादीशुदा व्यक्ति के जरिए अपनी पहचान छिपाकर किसी महिला के साथ यौन संबंध को भी अपराध की श्रेणी में डालने की वकालत कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: निठारी कांड: क्या 19 मासूमों की मौत के पीछे था बड़ा रैकेट, कोली-पंढेर बना दिए गए सिर्फ मोहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget