एक्सप्लोरर

BMC चुनाव: आज होगा फैसला किसकी होगी मुंबई, 10 बजे से आएंगे नतीजे

मुंबई:  आज फैसला होगा कि मुंबई किसकी होगी. थोड़ी देर में चुनाव नतीजे आने वाले हैं. शिवसेना और बीजेपी ने ये चुनाव अलग-अलग लड़ा है. ऐसे में दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं.

शिवसेना-बीजेपी ने किया जीत का दावा

227 सदस्यीय बीएमसी चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे. शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण में उसे 202 में से 110 सीटें मिलती दिखायी दे रही हैं.

दूसरी ओर, बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अकेले अपने दम पर 108 सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है.निकाय चुनावों में जीत के लिए 114 सीटों की दरकार है.

क्यों अहम है बीएमसी चुनाव

  • मुंबई की बीएमसी देश की सबसे अमीर यानी सबसे ज्यादा बजट वाली महानगरपालिका है, इसका बजट 37 हजार करोड़ रुपये है.
  • 20 साल से बीएमसी पर शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का कब्जा था.
  • इस बार गठबंधन टूट गया है और शिवसेना-बीजेपी अलग अलग चुनाव लड़ रही है.
  • बीएमसी चुनाव के लिए 91 लाख 80 हजार वोटर हैं. इस बार 55 फीसद वोटिंग हुई है यानी की करीब 50 लाख 50 हजार लोगों ने वोट किया है.
  • मुंबई में सड़क, पानी और स्कूल बीएमसी के अंदर ही आते हैं.

शिवसेना के लिए BMC चुनाव अहम क्यों ?

शिवसेना के लिए महाराष्ट्र में अस्तित्व की लड़ाई है. इस चुनाव में शिवसेना के हारने का मतलब है महाराष्ट्र की राजनीति में उसकी सबसे बड़ी हार. हारे तो महाराष्ट्र में शिवसेना का दबदबा कम होगा. वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी से खुद को बड़ा दिखाने का आखिरी मौका है.

BJP के लिए BMC चुनाव अहम क्यों ?

नोटबंदी के बाद मुंबई के लोग पहली बार वोट करेंगे. जीते तो नोटबंदी के फैसले को समर्थन का संदेश जाएगा. जीत मिली तो शिवसेना पर राजनीतिक बढ़त भी मिलेगी और महाराष्ट्र की नंबर वन पार्टी का दावा सही होगा.

कांग्रेस के लिए BMC चुनाव अहम क्यों ?

कांग्रेस के लिए ये चुनाव अपनी नाक बचाने का मौका है. बढ़त मिली तो राज्य की राजनीति में दबदबा बढ़ेगा. जनता बताएगी कि वो नोटबंदी के विरोध में उसके साथ है या नहीं. कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी के लिए ये चुनाव जीतना बेहद जरूरी है.

MNS के लिए बीएमसी BMC अहम क्यों ?

राज ठाकरे के पास पार्टी का अस्तित्व बनाए रखने का इकलौता रास्ता है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लिए करो या मरो की स्थिति है. सीट बढ़ीं तो महाराष्ट्र की राजनीति में राज ठाकरे का कद बढ़ेगा और अगर हार मिली तो राज ठाकरे के राजनीतिक करियर पर सवाल उठने लगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget