एक्सप्लोरर

पाक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का ब्लूप्रिंट तैयार, पुंछ की कृष्णा घाटी में लगाई बोफोर्स तोप

नई दिल्ली: भारतीय जवानों के साथ की गयी बर्बरता का करारा जवाब पाकिस्तान को देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. पाकिस्तान ने जो हिमाक़त की है, उसका खामियाज़ा उसे भुगतना ही पड़ेगा. सेना और सरकार में मौजूद बड़े सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अब कृष्णा घाटी में बदले का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है.

बॉर्डर पर बोफोर्स की तैनाती, युद्धस्तर पर तैयारी कृष्णा घाटी समेत उन तमाम जगहों पर जहां भौगोलिक लिहाज़ से पाकिस्तान बेहतर स्थिति में है वहां बोफोर्स तोपों की तैनाती हो गयी है. इसके साथ ही करीब चार हजार से ज्यादा अतिरिक्त जवान सरहद पर युद्धस्तरीय तैयारी और मानसिकता के साथ मुस्तैद कर दिए गए हैं.

पीएम मोदी ने दी हरी झंडी, सेनाध्यक्ष बोले- पड़ोसी को उसी भाषा में देंगे जवाब पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से सही जवाब देने की हरी झंडी दी जा चुकी है. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से साफ शब्दों में कह दिया है कि पड़ोसी को जो भाषा समझ में आए उसी भाषा में जवाब दिया जाए. कल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने साफ शब्दों में कहा, ''फ्यूचर प्लान फौज कभी देती नहीं है पहले, प्लान जब एक्जीक्यूट हो जाता है उसके बाद दिया जाता है. इस तरह की कार्रवाई जब होती है तो उसके लिए खुद हम भी जवाबी कार्रवाई करते हैं.''

पाक भी होशियार लेकिन भारत की तैयारी से बेखबर सेना के शीर्ष सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान को ये पता है कि उसने जो किया है, उसका जवाब हिंदुस्तान जरूर देगा, इसलिए वो भी तैयारी में हैं, लेकिन इधर से जिस जवाब की तैयारी हो रही है उसकी पाकिस्तान ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.

740 किमी की एलओसी को रातभर रौशन रखा जा रहा है सर्जिकल स्ट्राइक अगर आतंक की पनाहगाहों पर थी तो इस बार उन्हें संरक्षण देने वाले पाकिस्तानी आकाओं को सबक़ सिखाया जाएगा, इसके लिए एलओसी पर रात को भी दिन में तब्दील कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलओसी करीब 740 किमी लंबी है, करीब 550 किमी लंबी सुरक्षा बाड़ मौजूद है. अब पूरी 740 किमी की एलओसी को रातभर रौशन रखा जा रहा है.

पीओके में आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर भारत खफा भारत को सबसे ज्यादा नागवार गुज़रा है कि बैट के ट्रेनिंग कैंपों पर आपत्ति के बाद भी पाकिस्तान ने भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की. एक महीने पहले ही भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया था पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में बैट ट्रेनिंग कैंप बंद किए जाएं.

भारतीय जवानों के साथ बर्बरता के बाद भारत के डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल अशोक भट्ट ने बैट ट्रेनिंग कैंपों को लेकर पाकिस्तान से कड़े शब्दों में नाराज़गी जताई थी. डीजीएमओ ने कहा था कि बार-बार मुद्दा उठाने के बाद भी हमला किया गया, इसलिए ऐसी नीचतापूर्ण हरकत जवाबी कार्रवाई की ज़द में आती है.

पीओके के कैंप में ट्रेनिग पा रहे पाक सेना के कमांडो-सूत्र ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक़ एजेंसियों ने पीओके में चार-पाँच एक्टिव बैट ट्रेनिंग कैंप मार्क किए थे, ये कैंप एलओसी से करीब 10-12 किलोमीटर दूर पीओके में संचालित हो रहे हैं. ऐसे हर कैंप में तीन दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के कमांडो को ट्रेनिंग दी जा रही है.

खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की एसएसजी यानि स्पेशल सर्विसेज़ ग्रुप के कमांडो दस्ते को पिछले महीने ही यहां ट्रेनिंग दी गयी थी. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के घरेलू हालात ज्यादा बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए सरहद से पीछे भी एक और सुरक्षा चक्र और घाटी में अशांति फैलाने वाले तत्वों के 'इलाज' के लिए भी तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget