एक्सप्लोरर

सलमान के लिए आज भी बड़ा दिन, जोधपुर की सेशंस कोर्ट में सुबह 10.30 बजे जमानत पर सुनवाई

कोर्ट की तरफ से अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार किये जाने पर सलमान के वकील सजा को निलंबित करने और जमानत पर छोड़ने की मांग करेंगे.

जोधपुर: काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई है और उन पर 10,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया. सलमान फिलहाल जोधपुर की सेंट्रल जेल में बैरक नंबर दो के सेल नंबर दो में बंद हैं. सलमान की तरफ से जोधपुर सेशन्स कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की गई है.

कोर्ट की तरफ से अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार किये जाने पर सलमान के वकील सजा को निलंबित करने और जमानत पर छोड़ने की मांग करेंगे. अर्जी पर सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी.

सलमान के वकील आनंद देसाई ने क्या कहा?

फैसले के बाद सलमान के वकील आनंद देसाई ने मुंबई में कहा, ‘’वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. लेकिन यह चौंकाने वाला है, क्योंकि अभिनेता को पिछले मामलों में बरी कर दिया गया था, जिनमें इसी तरह के साक्ष्य थे. साथ ही, मौजूदा मामले में माननीय कोर्ट ने सभी पांच सह- आरोपियों को बरी कर दिया है.’’

तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके हैं सलमान

बता दें कि सलमान को चौथी बार जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है. इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद हैं जो बलात्कार के मामले में आरोपी हैं. इससे पहले सलमान शिकार के मामले में ही कुल 18 दिनों के लिए तीन बार साल 1998, 2006 और 2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं.

सलमान खान ने क्या अपराध किया है?

सलमान खान को कोर्ट ने वन्यजीव (संरक्षण) कानून के प्रावधान 9/51 के तहत दोषी करार दिया है. दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है. सलमान पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्तूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव के भागोडा की ढाणी में दो काले हिरणों का शिकार किया था. यह घटना ‘हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान की है.

यह भी पढ़ें-

काला हिरण शिकार केस: सलमान ने जेल में गुजारी रात, चार कंबलों के साथ जमीन पर सोए

काला हिरण मामला: सलमान की सजा पर जश्न मनाने वाले विश्नोई समाज की पूरी कहानी

सलमान को 5 साल की सजा से Shock में बॉलीवुड, की जल्द बाहर आने की दुआ

काला हिरण शिकार मामला: सलमान जेल, वहीं सैफ और नीलम मुंबई पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget