एक्सप्लोरर

यूपी में मचे घमासान के बीच योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे बीएल संतोष, मुलाकात जारी

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से बीजेपी के अंदर हलचल मची हुई है. कभी कोई नेता लखनऊ पहुंच रहा है तो कोई दिल्ली आ रहा है और सिलसिला थम नहीं रहा.

BL Santosh Meets Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उत्तर प्रदेश के अंदर उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं. इसके बाद से पार्टी के भीरत की कलह बाहर आने लगी. इसी घमासान को लेकर बैठकों का दौर जारी है. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने आज शुक्रवार (26 जुलाई) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. ये मुलाकात यूपी सदन में हो रही है.

इससे पहले योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए आज ही दिल्ली पहुंचे. इसके साथ ही सीएम योगी नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे. वहीं, नीति आयोग की इस बैठक में यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल होंगे. ये लोग भी दिल्ली पहुंच चुके हैं.

पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं सीएम योगी

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से यूपी की राजनीति या यू कहें कि राज्य बीजेपी में काफी उथल पुथल मची हुई है. लोकसभा चुनाव में मिली कम सीटों के लेकर समीक्षा बैठक के साथ-साथ राज्य के करीब 200 नेताओं जिसमें विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों और संगठन से जुड़े कई लोगों से योगी आदित्यनाथ ने बातचीत करके फीडबैक लिया है. जब पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी तो वो राज्य की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे. साथ ही आने वाले दिनों में राज्य में उपचुनाव भी होने हैं, उसकी तैयारियों का ब्यौरा भी देंगे.  

योगी और मौर्या के बीच सब ठीक?

योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा बीजेपी में चल रही “सरकार बनाम संगठन” की बहस के बीच मची उथल-पुथल के बीच हो रहा. 14 जुलाई को लखनऊ में बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था, “संगठन” “सरकार” से बड़ा था, है और रहेगा. उसी बैठक में योगी ने कहा था कि अति आत्मविश्वास के कारण पार्टी अपेक्षित नतीजे हासिल करने से दूर रही.

केशव प्रसाद मौर्या मुख्यमंत्री के साथ अपने बढ़ते मतभेदों की अटकलों के बीच राज्य कैबिनेट की कुछ बैठकों में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक के बाद नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की. यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी नई दिल्ली में नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीद से कम प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार कारकों के बारे में जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें: 'योगी जी को ठोक दो', रणदीप सुरजेवाला ने बताया केशव प्रसाद मौर्य को किसने दिया इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget