एक्सप्लोरर

बीजेपी ने युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारियों की घोषणा की, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

Lok Sabha Election: बीजेपी ने युवा, महिला, किसान, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, एसटी और ओबीसी मोर्चा सहित अन्य मोर्चे के प्रभारियों का ऐलान किया. पार्टी की मंगलवार (2 जनवरी) को ही मीटिग हुई थी.

Lok Sabha Election 2024: साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. इस बीच बीजेपी ने बुधवार (3 जनवरी) को युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य मोर्चे के प्रभारियों की घोषणा की. 

युवा मोर्चा का प्रभारी सुनील बंसल को बनाया गया है. वहीं बैजयंत पांडा को महिला मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. साथ ही बंदी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया. अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रभारी तरुण चुग और अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया गया है.

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है. 


बीजेपी ने युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारियों की घोषणा की, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

बीजेपी ने की थी मीटिंग 
बीजेपी ने ये निर्णय ऐसे समय पर लिया है जब मंगलवार (2 जनवरी) को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई. मीटिंग में पार्टी महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया सहित कई नेता शामिल रहे थे.

मीटिंग में क्या निर्णय हुए?
बीजेपी की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या में राम मंदिर जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे. 22 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा की गई. बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने की समीक्षा के लिए हाल ही में वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित की है.

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की वायनाड सीट पर फंसा पेंच? क्यों हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget