एक्सप्लोरर

Jharkhand Assembly Election: CM हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जानें क्या कहा

Assembly Election: असम के सीएम  हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है. झारखंड में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे. 

Jharkhand Assembly Election: इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल पूरी तरह तैयार हैं और हर गुजरते दिन के साथ अपनी जीत के दावों को मजबूती दे रहे हैं. इस कड़ी में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी नियुक्त किए गए हिमंत बिस्व सरमा राज्य में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'यहां पर जिसका राज चल रहा है उसकी जगह बीजेपी की डबल इंजन की सरकार आएगी. हमें राज्य में बहुत अच्छा फीडबैक मिल रहा है और उसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि हम यहां जीत जाएंगे.' इससे पहले कई मौकों पर उन्हें कांग्रेस और JMM पर निशाना साधते हुए देखा गया था. 

शिवराज ने समझाया था सीटों का गणित

रविवार (14 जुलाई, 2024) को केंद्रीय मंत्री और राज्य के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. संबोधन के दौरान जहां शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस-JMM पर जमकर बरसे तो वहीं ये भी बता दिया कि राज्य में बीजेपी की सरकार कैसे बन सकती है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस (Congress) और JMM झूठ बोलने की मशीनें हैं और वो लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी झूठ फैलाने में जुटे हैं. अगर लोकसभा के नतीजों को विधानसभा में बदला जाए तो हम 81 सीटों में से 52 सीटों पर आ गए हैं.'

झारखंड को लेकर बीजेपी की प्लानिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया तो वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सह प्रभारी बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी 20 जुलाई को झारखंड पहुंचने की संभावना है 

PM मोदी से मिले CM सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मीटिंग की तस्वीर सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की और इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. हालांकि, इस मुलाकात के बाद ही राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget