एक्सप्लोरर

34 साल बाद बदलेगा बीजेपी हेडक्वार्टर का पता, 18 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

BJP'S NEW HEAD OFFICE: नए मुख्यालय में आठ कॉन्फ्रेंस हाल है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लैस होंगे. नए मुख्यालय को हाई टेक सुविधायों से लैस बनाया है, पूरा कैम्पस वाई फाई युक्त है.

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के हेडक्वार्टर का पता अब बदलने वाला है. 18 फरवरी को नए बीजेपी हेडक्वार्टर के का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसी के साथ 34 लास बाद बीजेपी मुख्यालय का पता 11 अशोक रोड से बदलकर 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो जाएगा.

8000 स्क्वायर मीटर के के प्लाट पर बनी बीजेपी हेडक्वार्टर की नई इमारत पारंररिक साज सज्जा के साथ हाईटेक भी है. बीजेपी के नए मुख्यालय में दो बिल्डिंगें बनी हैं. पहली बिल्डिंग तीन मंजिला और दूसरी सात मंजिला. इस नए मुख्यालय में 70 कमरे होंगे.

34 साल बाद बदलेगा बीजेपी हेडक्वार्टर का पता, 18 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

तीन मंजिला भवन में पार्टी अध्यक्ष का कमरा, नेता लोकसभा और राज्यसभा का कमरा होगा. इसके साथ ही सभी महासचिवों के कमरे भी इसी तीन मंजिला विंग में हैं. इसके अलावा दो सभागार भी बनाए गए हैं. दोनों सभागारों में एक बैठक क्षमता 450 और दूसरे सभागार की बैथक क्षमता 150 लोगों की है.

इसके अलावा नए मुख्यालय में आठ कॉन्फ्रेंस हाल है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लैस होंगे. नए मुख्यालय को हाई टेक सुविधायों से लैस बनाया है. पूरा कैम्पस वाई फाई युक्त है. इस कैम्पस में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी है, जिसमें बीजेपी पदाधिकारी पढाई कर सकेंगे. मुख्यालय में सभी प्रदेश कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ा होगा और किसी भी वक्त किसी भी प्रदेश कार्यालय से सीधे बात की जा सकेगी.

बिल्डिंग का सिक्योरिटी सिस्टम भी हाई टेक है. उन्हीं वाहनों को कार्यालय के भीतर प्रवेश मिलेगा, जिन पर RF टैग लगा होगा. मुख्यालय के गेट ऑटोमैटिक रूप से खुलने-बंद होने वाले होंगे. सात मंज़िल वाली विंग में 10 हाई स्पीड लिफ्ट लगाईं जायेगी. 34 साल बाद बदलेगा बीजेपी हेडक्वार्टर का पता, 18 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

ज़मीन के 30 फीसदी हिस्से पर ईमारत खड़ीं की है बाकि 70 फीसदी हिस्सा हरियाली और पार्किंग के लिए छोड़ा गया है. पार्किंग के लिए ज़मीन के नीचे दो मंजिला पार्किंग की सुविधा है, जिसमें एक बार में 200 कार तक पार्क की जा सकेगी.

नई ईमारत को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि कमरों में भरपूर रौशनी रहे और कम से कम बिजली का इस्तेमाल करना पड़े. ईमारत में बायो टॉयलेट लगे हैं जिसमें गन्दगी को रीसायकल किया जा सकेगा.

पूरी इमारत की छत का इस्तेमाल सोलर पैनल के ज़रिये बिजली बनाने के लिए किया जायेगा. इसी बिजली से ईमारत की बिजली की ज़रूरत को पूरा किया जायेगा. बारिश का पानी बेकार न जाए इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की गई है.

34 साल बाद बदलेगा बीजेपी हेडक्वार्टर का पता, 18 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बीजेपी मुख्यलय में आने जाने वालों के लिए दो कैफेटेरिया हैं. जिसमें भारत के हर कोने का खाना मिलेगा. मुख्यालय के बाहर पार्टी का झंडा लगाया जायेगा और भीतरी हिस्से में ईमारत के बीचो-बीच तिरंगा झंडा लहरायेगा. मुख्यालय में सभी बीजेपी अध्यक्षों के फोटो होंगे. साथ ही साथ दीनदयाल उपाध्याय की बड़ी प्रतिमा भी परिसर में होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget