एक्सप्लोरर

Tripura Election 2023: आगामी त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति, इस दल के साथ जारी रहेगा गठबंधन

Tripura Election 2023: त्रिपुरा बीजेपी के प्रमुख राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी आईपीएफटी (IPFT) के साथ अपने चुनावी गठबंधन को जारी रखेगी. टिपरा मोथा के साथ गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है.

Tripura Assembly Election 2023: आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. इस बीच बीजेपी (BJP) ने आईपीएफटी (IPFT) के साथ अपना गठबंधन जारी रखने का फैसला लिया है. गठबंधन धर्म को बनाए रखने की लंबी परंपरा पर जोर देते हुए बीजेपी ने गुरुवार (15 दिसंबर) को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आईपीएफटी के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी.

भगवा पार्टी और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने 2018 में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वाम मोर्चा से सत्ता छीन ली थी.

IPFT से गठबंधन जारी रखेगी बीजेपी

त्रिपुरा बीजेपी के प्रमुख राजीव भट्टाचार्य ने कहा, “बीजेपी अपने सहयोगियों का सम्मान करती है, हम अपने चुनावी सहयोगियों को बाहर नहीं करते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बनाई थी और एनडीए अब भी मौजूद है. बीजेपी आईपीएफटी के साथ अपने चुनावी गठबंधन को जारी रखेगी क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले समझौता किया गया था.''

'टिपरा मोथा से गठबंधन नहीं'

बीजेपी नेता राजीव भट्टाचार्य ने आगे कहा कि एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा के साथ गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है, जो पूर्वोत्तर राज्य की एकमात्र स्वायत्त जिला परिषद में शासन कर रही है. उन्होंने कहा कि टिपरा मोथा के साथ गठबंधन को लेकर कोई चर्चा या बातचीत नहीं हुई है. चुनावी गठबंधन को लेकर टिपरा मोथा किसी भी राजनीतिक दल से बात करने के लिए तैयार है, चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस, लेकिन 'ग्रेटर टिपरालैंड' की मांग से कोई समझौता नहीं करेंगे. 

2018 में मिली थी जीत

गौरतलब है कि त्रिपुरा (Tripura) में बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन (BJP-IPFT Alliance) ने 2018 में राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा में 43 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी. बीजेपी को 35 और आईपीएफटी को 8 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें: Tripura: मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी से महिला हुई जख्मी, CM माणिक साहा खुद लेकर पहुंच गए अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget