एक्सप्लोरर

दिल्लीः बीजेपी का घोषणापत्र जल्द, 5 गुना सस्ती बिजली, बुजुर्गों को मुफ्त बस यात्रा का हो सकता है वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है. बीजेपी यहां अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है. पार्टी अपने घोषणा पत्र में केजरीवाल सरकार द्वारा पहुंचाए गए फायदे को 5 गुना करने पर विचार कर रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपना संकल्प पत्र जिसे घोषणापत्र कहा जाता है जल्द जारी करेगी. इस घोषणापत्र में पांच गुना सस्ती बिजली और पांच गुना ज्यादा पानी लोगों को दिए जाने का वादा पार्टी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने घोषणा पत्र में केजरीवाल सरकार द्वारा पहुंचाए गए फायदे को 5 गुना करने का वायदा करने वाली है. इस दायरे में बिजली और मुफ्त पानी के अलावा सात ऐसी और सुविधाओं का दायरा बढ़ाने का वायदा बीजेपी करेगी जो सीधे आम आदमी से जुड़ी हुई हैं.

सूत्रों के मुताबिक ऐसी ही सुविधाओं में से एक सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी हैं. बीजेपी के बड़े नेता ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है उसमें महिलाओं के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का दायरा और बढ़ाया जा रहा है. जमीन से फीडबैक लेने के लिए बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन कर रहे हैं और निजी रूप से मिल रहे हैं.

जेपी नड्डा ने आज भी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका फीडबैक लिया. इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख ने बताया "तिमारपुर शाहदरा श्रीनगर सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत की" बीजेपी अपने घोषणा पत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा करने की घोषणा कर सकती है.

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को हर साल मुफ्त तीर्थ स्थल की यात्रा का वादा भी बीजेपी करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की बढ़ोतरी को घोषणा पत्र में शामिल करने पर भी विचार कर रही है.

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि अगर बीजेपी सरकार में आई तो केजरीवाल सरकार से 5 गुना ज्यादा सुविधाओं में बढ़ोतरी बीजेपी सरकार दिल्ली में करेगी और यह सुविधाएं केजरीवाल सरकार की तुलना में मुफ्त या सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "बीजेपी का घोषणा पत्र कुछ इस तरह का होगा कि जिसका सरकार बनने पर प्रभाव ऐसा होगा कि जितनी सुविधाएं केजरीवाल सरकार ने पिछले 5 साल में मुफ्त या सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई है उस से 5 गुना ज्यादा मुफ्त या सस्ती दरों पर सुविधाएं बीजेपी उपलब्ध कराएगी"

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की डेढ़ करोड़ आबादी में से 51 फ़ीसदी युवा 25 से 35 साल की आयु वर्ग के हैं और उन को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र खासतौर पर तैयार किया जा रहा है यानी बीजेपी के घोषणापत्र में युवाओं के लिए आकर्षक योजनाओं का पिटारा होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget