एक्सप्लोरर

चार चुनावी राज्यों में जीत के बाद कल होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक, लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को मौजूद रहने का आदेश

उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं.

उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की वापसी से पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. इस बीच मंगलवार यानी 15 मार्च को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है. चार राज्यों की मिली जीत के बाद बीजेपी की यह पहली बैठक होगी. इसमें पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा और उनका संबोधन भी होगा.  

बीजेपी संसदीय दल की आखिरी बैठक 21 दिसंबर को हुई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. उन्होंने तब संसद में सांसदों की गैरहाजिरी पर चिंता जताई थी और चेताया था कि वे खुद को बदल लें, वरना आगे एक्शन लिया जा सकता है. 

Koo App
भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ चार राज्यों में बहुमत की सरकार बनने पर आज संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के प्रथम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी, प्रदेश प्रभारी श्री @arunsinghbjp जी सहित मा.मंत्रीगणों व सांसदो के साथ ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया। Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan BJP Pali - PP Chaudhary (@ppchaudhary) 14 Mar 2022

चार चुनावी राज्यों में जीत के बाद कल होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक, लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को मौजूद रहने का आदेश

योगी को मिल सकता है यूपी फतह का 'गिफ्ट'

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी फतह का तोहफा पार्टी दे सकती है. योगी आदित्यनाथ को बीजेपी संसदीय बोर्ड सदस्य में शामिल कर सकती है. योगी आदित्यनाथ का पार्टी में इससे कद और ज्यादा बढ़ जाएगा. बीजेपी की इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बीजेपी नेता शामिल होंगे.

चार राज्यों में बीजेपी को मिली शानदार जीत

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली है. यूपी में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए एक बार फिर बाजी मारी है. सारे मिथकों को ध्वस्त करते हुए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं. यूपी में बीजेपी गठबंधन को 273 सीट मिली हैं. वहीं सपा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं. कांग्रेस को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है.  वहीं उत्तराखंड में बीजेपी ने 47 सीटें जीती हैं. जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा. 

गोवा में बीजेपी बहुमत से महज एक सीट पीछे है लेकिन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी को 20 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस को 11, आप को 2 और अन्य को 7. मणिपुर में बीजेपी ने 32 सीटें जीती हैं. अन्य को 16, एनपीपी को 7 और कांग्रेस को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकनॉमी बनाने का रास्ता कितना दूर? सरकार को GDP बढ़ाने के लिए क्या करने की जरूरत

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक अधिकारी शहीद, एक जवान ज़ख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget