एक्सप्लोरर

'भगवंत मान जैसे लोग...' पंजाब CM के बयान पर आगबबूला हुए तरुण चुघ, केजरीवाल को लेकर कह गए बड़ी बात

Tarun Chugh Slams Bhagwant Mann: भगवंत मान के बयान को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा घमंड और ऐसी अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Tarun Chugh Slams Bhagwant Mann: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 देशों की यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निशाना साधा. मान के बयान पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है.  बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलने वाला सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है. चाहे वो कोई भी देश हो, जब भारत के नेतृत्व को वैश्विक मंच पर सिर आंखों पर बैठाया जाता है तो वो क्षण संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता है.

मान के बयान को चुघ ने बताया देश का अपमान
पंजाब सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि भगवंत मान जैसे लोग, जिनके लिए सब कुछ छोटा है सिवाय केजरीवाल और उनके जूतों की चाटुकारिता के, उस सम्मान का मज़ाक बनाते हैं. एक निर्वाचित मुख्यमंत्री का इस प्रकार की ओछी टिप्पणी करना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का और स्वयं पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य के मुख्यमंत्री पद का अपमान है. तरुण चुघ ने कहा कि ऐसा घमंड और ऐसी अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भगवंत मान को देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए.

क्या कहा भगवंत मान ने ?
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि (पीएम मोदी) पता नहीं कौन-कौन से देश जा रहे हैं, जहां 140 करोड़ लोग रह रहे हैं वहां आप रह नहीं रहे हो. मान ने तंज कसते हुए कहा कि जिस देश में जा रहे हैं, उनकी आबादी 10 हजार और वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया. 10 हजार लोग तो जेसीबी देखने के लिए भारत में इकट्ठे हो जाते हैं. भगवंत मान के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है.

ये भी पढ़ें: 

चांद औलिया दरगाह से 106 करोड़ का धर्मांतरण रैकेट! छांगुर बाबा की काली कमाई पर ED का एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget