एक्सप्लोरर

पायलट Vs गहलोत की लड़ाई में BJP उठा रही फायदा! 'मंत्री और विधायक ही उठा रहे सवाल, जनता के दर्द को समझो सरकार'

Sachin Pilot के समर्थक भी सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वेद प्रकाश सोलंकी ने CM की कोरोना वाली टिप्पणी के जवाब में कहा कि अगर कोरोना वायरस फैल गया है तो टीकाकरण की जरूरत है.

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को हैं और चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं लग रहा है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच एक बार फिर गतिरोध दिखाई दे रहा है. ऐसे में फायदा हो रहा है विपक्ष में बैठी बीजेपी को. कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान को लेकर बीजेपी निशाना साध रही है. 

बीजेपी नेता जीएस शेखावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "अब जब पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो सरकार के मुखिया और उनके नेताओं को जनता का दर्द समझना चाहिए."

'पहले नेताओं को एकजुट करें'

उन्होंने आगे कहा, "अशोक गहलोत के मंत्री और विधायक अपनी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं." इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने एक वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कहा था कि देश को एकजुट करने की कोशिश करने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं को एकजुट करें.

कोरोना वाली टिप्पणी पर पायलट गुट के नेता क्या बोले

उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट के समर्थक भी सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक और पायलट के वफादार वेद प्रकाश सोलंकी ने मुख्यमंत्री की कोरोना वाली टिप्पणी के जवाब में कहा, "अगर कोरोना वायरस फैल गया है तो टीकाकरण की जरूरत है. अगर सही समय पर सही टीका नहीं आया तो परिणाम पूरे राजस्थान के लिए घातक होंगे."

पहले निक्कमा और फिर कोरोना...

बता दें कुछ समय पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलात ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट को निक्कमा तक कह दिया था. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की खूब किरकिरी हुई थी. वहीं अब गहलोत ने ये कह दिया कि "पार्टी में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है." ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ.

पायलट ने पेपर लीक मामले में उठाए सवाल

दरअसल, पायलट और गहलोत के बीच ये खींचतान पेपर लीक के मामले को लेकर दोबारा से शुरू हुई है. पायलट ने कहा था, "अरे कहा जा रहा है कोई अधिकारी, कोई नेता इसमें शामिल नहीं था... तो पेपर की कॉपी तो तिजोरी में होती है... ये तो जादूगरी हो गई. कोई जादूगर ही पेपर लीक मामले में शामिल होगा." वहीं शुक्रवार को उन्होंने कहा, "जब आप सम्मान देते हैं तो आपको सम्मान मिलता है... आप एक बार जो कहते हैं उसे वापस नहीं ले सकते." माना जा रहा है कि उन्होंने ये बयान गहलोत को लेकर ही दिया है.

'अभद्र भाषा बोलना काफी आसान है'

सचिन पायलट ने आगे कहा, "जब चुनाव आते हैं हम एक-दूसरे का विरोध करते हैं. यह मुद्दों के आधार पर किया जाना चाहिए. पिछले पांच दिनों में मैंने जिन विषयों पर बात की, वे किसानों और युवाओं के मुद्दों पर आधारित थे. किसी पर व्यक्तिगत हमले नहीं थे. व्यक्तिगत हमलों में लिप्त होना और अभद्र भाषा बोलना काफी आसान है."

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की सभा में घुसने वाला फर्जी सैनिक गिरफ्तार, ID कार्ड पर लिखा था- 'दिल्ली पुलिस सुरक्षा PM'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, जानिए किस राज्य में कौन संभालेंगे जिम्मेदारी
आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, जानिए किस राज्य में कौन संभालेंगे जिम्मेदारी
डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति का फैसला
डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति का फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
'आने वाले वक्त में भी पाकिस्तान...', पूर्व CDS अनिल चौहान की चेतावनी
'आने वाले वक्त में भी पाकिस्तान...', पूर्व CDS अनिल चौहान की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget