एक्सप्लोरर

आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में BJP का धरना, शहर में लगाए 'सैल्युट आकाश जी' के पोस्टर

अधिकारी की पिटाई कर चर्चा में आए कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में पार्टी के कार्यकर्ता उतर चुके हैं. पार्टी के कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ शहर में धरना देंगे.

नई दिल्लीः अधिकारी की पिटाई कर चर्चा में आए इंदौर-3 के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में पार्टी उतर आई है. इंदौर बीजेपी आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के विरोध में आज धरना देगी. धरना से पहले शहर को आकाश के पोस्टरों से पाट दिया गया है. पोस्टर पर आकाश के समर्थन में शब्द भी लिखे हुए हैं. इंदौर बीजेपी ने आकाश के समर्थन के लिए राजवाड़ा इलाके में मंच बनाया है. यहां बीजेपी नेता पहुंचेंगे और आकाश के समर्थन में धरना देगे.

दरअसल एक जर्जर भवन ढहाने के लिए अधिकारी उसका निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था. अधिकारी को पीटते हुए आकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

आकाश के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है. आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं.

इंदौर नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस (46) ने शहर के एमजी रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह सरकारी दल-बल के साथ खतरनाक रूप से जर्जर मकान को ढहाने पहुंचे थे. इसी दौरान बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचकर उन्हें कथित तौर पर धमकाते हुए वहां से चले जाने को कहने लगे.

धीरेंद्र बायस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने नगर निगम के दल से कहा कि वह जर्जर मकान को ढहाने की कार्रवाई नहीं होने देंगे और अगर यह दल 10 मिनट के भीतर मौके से रवाना नहीं हुआ, तो उसे मार-पीटकर भगा दिया जाएगा.

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अधिकारी पर जूता ताने 25 साल पुरानी तस्वीर वायरल

आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में उतरी BJP, शहर भर में लगाए पोस्टर, आज देगी धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget