एक्सप्लोरर

अमित शाह ने कैसे कराया कांग्रेस का कांग्रेसियों से मुकाबला और बीजेपी ने बना डाला जीत का रिकॉर्ड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने त्रिकोणीय मुकाबले में ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिससे कांग्रेस और आप दोनों धराशाई हो गई.

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 1985 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1985 में कांग्रेस ने माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के इस ऐतिहासिक जीत के पीछे ब्रांड मोदी और शाह-पाटिल की रणनीति को माना जा रहा है. 


अमित शाह ने कैसे कराया कांग्रेस का कांग्रेसियों से मुकाबला और बीजेपी ने बना डाला जीत का रिकॉर्ड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने त्रिकोणीय मुकाबले में ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिससे कांग्रेस और आप दोनों धाराशाई हो गई. टिकट बंटवारे से लेकर सीटों की मोर्चाबंदी करने तक में काफी प्रयोग किया गया. रिकॉर्ड जीत की कैसे बिछाई गई बिसात, आइए विस्तार से जानते हैं...

38 विधायकों के टिकट काटे
अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट बदलने के बाद नवंबर में जब टिकट की घोषणा हुई, तो भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए. इनमें पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल का भी नाम शामिल था. 

टिकट कटने के बाद पार्टी के भीतर जब बगावत के सुर बुलंद हुए तो अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाला. शाह ने टिकट कटने को पारंपरिक फैसला बताकर सही ठहराया. सूत्रों के मुताबिक पार्टी सर्वे में जिन विधायकों के खिलाफ गुस्सा था, उनके टिकट काटे गए. इसके अलावा कुछ सीनियर नेताओं के टिकट भी काटे गए. 

टिकट काटने का प्रयोग मोरबी से लेकर राजकोट तक सफल रहा. अधिकांश सीटों पर नए उम्मीदवारों की जीत हुई है. मोरबी में बीजेपी उम्मीदवार ने 60 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है. 

युवा और पॉपुलर चेहरे को मैदान में उतारा
दर्शिता सिंह, हार्दिक पटेल, रीवावा जडेजा और अल्पेश ठाकुर. ये वो पॉपुलर चेहरे हैं, जिसे बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा गया था. शाह-पाटिल की ये स्ट्रैटजी भी काम आई और सभी पॉपुलर चेहरे चुनाव जीत गए हैं.

बाहर से आए 16 नेताओं को टिकट
गुजरात चुनाव में बीजेपी ने दलबदलुओं को भी टिकट देने में परहेज नहीं किया. कांग्रेस और दूसरी पार्टी से आए 16 नेताओं को टिकट दिया गया, जिसमें अधिकांश नेता चुनाव जीत गए हैं. इनमें हार्दिक पटेल और कुवंर जी बावलिया प्रमुख हैं. अमित शाह ने कैसे कराया कांग्रेस का कांग्रेसियों से मुकाबला और बीजेपी ने बना डाला जीत का रिकॉर्ड

बूथ मैनेजमेंट की श्रीकमलं से सीधी मॉनिटरिंग
बीजेपी ने गुजरात में बूथ मैनेजमेंट के लिए पेज कमेटी और पेज अध्यक्ष जैसे पद बनाए थे. पेज कमेटी को लोगों की बात सुनकर हाईकमान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी. इसकी मॉनिटरिंग सीधे अहमदाबाद स्थित पार्टी ऑफिस श्रीकमलं से की जा रही थी. 

मोदी-शाह के गृह सीट पर संघ को कमान
पीएम मोदी के गृह विधानसभा सीट उंझा और अमित शाह के गृह विधानसभा सीट मानसा की कमान संघ को सौंपी गई थी. पिछले चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी. इस बार दोनों सीट पर RSS बैकग्राउंड के उम्मीदवार को उतारा गया. उंझा सीट पर मोहन भागवत के करीबी किरीट पटेल को टिकट दिया गया, जबकि मानसा सीट से जयंती पटेल को मैदान में उतारा गया. दोनों सीटों पर भाजपा का प्रयोग सफल रहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget