एक्सप्लोरर

Delhi: 'सामने आ रही कट्टर बेईमानों की बेईमानी...', कथित शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार पर BJP का हमला

Delhi Liquor Scam: ईडी ने अपनी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह और तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के. कविता का नाम भी शामिल किया है.

BJP Attack On Delhi Liquor Scam: दिल्ली के कथित शराब घोटाले पर राजनीति अब भी जारी है. बीजेपी की ओर से इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली सरकार पर हमला बोला और केजरीवाल सरकार को कट्टर बेईमान सरकार कहा.

गौरव भाटिया ने कहा, "कट्टर बेईमानों की बेईमानी सामने आ रही है. ईडी ने न्यायालय में दाखिल किए गए अपने आरोप पत्र में शराब घोटाले से दिल्ली के राजस्व में 2,873 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है. नई शराब नीति को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तैयार किया था." बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "ये चिंताजनक है. इनका मकसद अवैध रूप से धन कमाना था. अरविंद केजरीवाल से इस नुकसान के बारे में सवाल जरूर पूछ लीजिएगा."

आरोपपत्र में KCR की बेटी का भी नाम

ईडी ने आरोप पत्र में तेलंगाना की एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के. कविता, आंध्र प्रदेश के ओंगोल से सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुनता और शरत रेड्डी के नाम भी लिए हैं. इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "दिल्ली की पापी पार्टी 'AAP' और तेलंगाना में तथाकथित 'भारत राष्ट्र समिति' दोनों ही भ्रष्टाचार के रंग में रंगे हुए हैं. राजनीति करने के लिए शराब उनका पसंदीदा आधार है. उन्हें शर्म आनी चाहिए."

कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला

गौरव भाटिया ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में साफ दिख रहा है कि किसने नफरत फैलाई है? जो भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है, वो 'भारत तोड़ो' यात्रा का अभिन्न अंग रहा है." बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "हर भारतीय को तो भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन राहुल गांधी जी कहते हैं कि 'सेना पिट गई है' और उनका समर्थन खड़गे जी भी करते हैं. इसका मलतब ये है कि खड़गे जी अध्यक्ष तो बन गए हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल अभी भी गांधी परिवार के पास ही है." 

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर कांग्रेस का अटैक, कुंभ को बताया सुपर स्प्रेडर, संसद सत्र भंग करने को भी कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget