एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के डेटा चोरी के आरोपों के बाद 2 लाख बार डाउनलोड किया गया नमो एप'

नमो एप से डाटा चोरी होने के कांग्रेस के आरोपों के बाद कम से कम दो लाख बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमो एप डाउनलोड किया गया है. पार्टी सूत्रों ने यहां कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया में #डिलीटनमोएप कैंपेन शुरू किया था तब उन्हें यह अंदाजा भी नहीं होगा कि इसका परिणाम इतना अलग निकलेगा.

नयी दिल्ली: बीजेपी के सूत्रों ने दावा किया है कि नमो एप से डाटा चोरी होने के कांग्रेस के आरोपों के बाद कम से कम दो लाख बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमो एप डाउनलोड किया गया है. पार्टी सूत्रों ने यहां कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया में #डिलीटनमोएप कैंपेन शुरू किया था तब उन्हें यह अंदाजा भी नहीं होगा कि इसका परिणाम इतना अलग निकलेगा.

पार्टी से जुटे एक सूत्र ने बताया, ‘‘जब से कांग्रेस का नमो एप के खिलाफ कैंपेन शुरू हुआ तब से दो लाख नए डाउनलोड हुए हैं. डाउनलोड में तेजी तब आई जब कांग्रेस और राहुल गांधी ने इस पर हमले शुरू किए.’’ उन्होंने कहा कि मोदी ने हाल ही में सांसदों के साथ बैठक में लोगों से एप के जरिए जुडने की जरूरत पर जोर दिया था.

क्या है मामला?

दरअसल फ्रांस के एक हैकर एलियट एल्डरसन ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करने वाले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी तीसरी पार्टी के साथ साझा की गई है. इलियट एल्डरसन ने ट्विटर पर लिखा कि जब कोई यूजर नरेंद्र मोदी एप पर प्रोफाइल बनाता है, तब उसकी डिवाइस की जानकारी के साथ उसकी निजी जानकारी एक थर्ड पार्टी डोमेन in.wzrkt.com के साथ शेयर की जाती है. यह कंपनी एक अमेरिकी कंपनी क्लेवर टैप से जुड़ी हुई है.

आपको बता दें कि हाल ही में कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक से निजी जानकारी चुरा लेने का मामला सामने आया था. इसके बाद से लगातार फेसबुक पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या हमारा और आपका डेटा फेसबुक पर सुरक्षित है? फेसबुक ने भी अपनी गलती मान ली है. वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर 2019 में अपना चुनाव अभियान चलाने के लिए राजनीतिक डेटा विश्लेषक फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम करने का आरोप लगाया है.

इसके बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी लंबे समय से कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा था, कानून मंत्री झूठी खबरें फैलाने में मग्न हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
'लड़ेंगे या मरेंगे', बंगाल पुलिस को ममता का ठेंगा, अभिषेक की पिटाई के खिलाफ बिना इजाजत धरने पर बैठीं
'लड़ेंगे या मरेंगे', बंगाल पुलिस को ममता का ठेंगा, अभिषेक की पिटाई के खिलाफ बिना इजाजत धरने पर बैठीं
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
Heatwave: भीषण गर्मी से 1 दिन में 3,400 लोगों की मौत? स्टडी में चौंकाने वाले दावे, किन राज्यों के लिए चेतावनी
भीषण गर्मी से 1 दिन में 3,400 लोगों की मौत? स्टडी में चौंकाने वाले दावे, किन राज्यों के लिए चेतावनी

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?
बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
Embed widget