एक्सप्लोरर

Telangana BJP: याक को लात मारने वाला वीडियो शेयर कर बीजेपी नेता ने लिख दिया कुछ ऐसा, पार्टी से मिल गई लक्ष्मण रेखा में रहने की हिदायत

AP Jithender Reddy: तेलंगाना के बीजेपी नेता एपी जितेंदर रेड्डी ने प्रदेश बीजेपी नेतृत्व को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके चलते उन्हें पार्टी से हिदायत मिली है.

AP Jithender Reddy Tweet Controversy: तेलंगाना के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद एपी जितेंदर रेड्डी के एक ट्वीट ने पार्टी के भीतर एक असहज स्थिति पैदा कर दी है. रेड्डी ने गुरुवार (29 जून) को तेलंगाना बीजेपी नेतृत्व को लेकर एक ट्वीट किया. ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में एक शख्स एक याक को लात मारकर एक गाड़ी पर चढ़ाता हुआ दिख रहा है.

रेड्डी ने ट्वीट में कैप्शन दिया, ''यह ट्रीटमेंट बीजेपी के तेलंगाना नेतृत्व के लिए आवश्यक है.'' ट्वीट के साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष और बीजेपी नेता सुनील बंसल के साथ ही पार्टी के ट्विटर हैंडलों को भी टैग किया. 

एपी जितेंदर रेड्डी के ट्वीट पर तेलंगाना बीजेपी के प्रवक्ता का बयान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तेलंगाना बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता के कृष्णा सागर राव ने जितेंदर रेड्डी के इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया दी. राव ने कहा, ''हमारी पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से किए जा रहे बेतरतीब, अनुचित और नुकसानदायक मीडिया लीक और सार्वजनिक बयानों की मैं निंदा करता हूं. लगता है कि वे उस पार्टी को भूल रहे हैं जिसका वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. बीजेपी कांग्रेस या बीआरएस नहीं है. बीजेपी की संस्कृति या प्रणाली पार्टी या उसके नेतृत्व की सार्वजनिक आलोचना करने की नहीं है.''

लक्ष्मण रेखा में रहने की हिदायत

राव ने आगे कहा कि इस तरह के बयान देने वाले सभी नेताओं के पास असंतोष व्यक्त करने के कई अवसर हैं, निजी एजेंडे पार्टी के एजेंडा पर हावी नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि इन नेताओं को जरूर पता होना चाहिए कि पार्टी में एक लक्ष्मण रेखा है.

राव ने इसी के साथ कहा कि पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित बयान देना पार्टी को हानि पहुंचाने की मंशा का खुला प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता अस्वीकार्य है.

यह भी पढे़ं- N Biren Singh On Resignation: क्या मणिपुर के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे एन बीरेन सिंह? खुद दिया जवाब, फटा पत्र वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget