एक्सप्लोरर

Hamid Ansari पर BJP का पलटवार, रिजिजू बोले- पड़ोसी देश के अल्पसंख्यक भारत में शरण लेते हैं, क्योंकि ये सुरक्षित

BJP on Hamid Ansari: बीजेपी ने कहा- कि पीएम मोदी के विरोध की ‘‘सनक’’ अब भारत विरोध में तब्दील हो गई है. किरेन रिजिजू ने कहा कि अंसारी का बयान गलत है.

BJP on Hamid Ansari: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ओरे से दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध की ‘‘सनक’’ अब भारत विरोध में तब्दील हो गई है. वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अंसारी का बयान गलत है. पड़ोसी देश के अल्पसंख्यक भारत में शरण लेते हैं, क्योंकि ये सुरक्षित है.

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके कहा, ‘’हामिद अंसारी जी ने जो कहा वह गलत है. मैं एक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं और मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत सबसे सुरक्षित राष्ट्र है. हमारे किसी भी पड़ोसी देश में परेशानी का सामना कर रहे अल्पसंख्यक भारत में शरण लेना पसंद करते हैं, क्योंकि भारत सुरक्षित है. आइए अपने महान राष्ट्र के आभारी रहें.’’

मुख्तार अब्बास नकवी भी खूब बरसे

वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘’जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था और श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराया जा रहा था, उस समय देश के संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति की ओर से देश की छवि को लगातार खराब करने की कोशिश की गई. वह भी एक ऐसे मंच से, जिसने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की साजिश का बीड़ा उठा रखा है.

नकवी ने कहा, ‘‘वहां पर भारत में असहिष्णुता की बात कही जा रही थी. भारत के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़े किए गए. यह वह संस्था है, जिसका संबंध आईएसआई के साथ है. उसका संबंध ऐसे तमाम संगठनों के साथ है, जो पूरी दुनिया में शांति और सौहार्द को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश और षड्यंत्र में लगे रहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत विरोधी ब्रिगेड की. मोदी विरोधी सनक अब भारत विरोध की हद तक पहुंच चुकी है.’’

नकवी ने कहा कि भारत का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, हमारी संवैधानिक प्रतिबद्धता है और जो लोग इससे अनभिज्ञ हैं, मोदी विरोध के लिए भारत विरोध की पराकाष्ठा तक पहुंच गए हैं. अंसारी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान में हिंदू धर्म का कोई व्यक्ति राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति बन सकता है. हमारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंथनिरपेक्षता की गारंटी है, सहिष्णुता हमारा संस्कार है, हमारी संस्कृति है. इसके लिए हमें किसी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है.

अंसारी ने क्या कहा था?

‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ की ओर से डिजिटल तरीके से आयोजित एक पैनल चर्चा में अंसारी ने कहा था कि हाल के सालों में उन्होंने उन प्रवृत्तियों और प्रथाओं के उद्भव का अनुभव किया है, जो नागरिक राष्ट्रवाद के सुस्थापित सिद्धांत को लेकर विवाद खड़ा करती हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक नयी एवं काल्पनिक प्रवृति को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने आगे कहा था, ‘‘वह नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर अलग करना चाहती हैं, असहिष्णुता को हवा देती हैं और अशांति और असुरक्षा को बढ़ावा देती हैं.’’

यह भी पढ़ें-

UP Polls 2022: जेपी नड्डा शाहजहांपुर में तो योगी मेरठ में करेंगे घर-घर प्रचार, मुजफ्फरनगर में अखिलेश-जंयत की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई दिनों तक साफ रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget