एक्सप्लोरर

'हिन्दू आस्था का अपमान..,' राहुल गांधी की 'राम' से तुलना पर भड़की BJP

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना राम से कर के नया विवाद खड़ा कर दिया है. बीजेपी ने कहा कि ये हिंदुओं की आस्था का अपमान है.

BJP On Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी, जिस पर अब बवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा था "भगवान राम की 'खड़ाउ' बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं." खुर्शीद के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था को ठें पहुंचाई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, "सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से की और खुद की भरत से !! चौंका देने वाला! क्या वह किसी की तुलना दूसरे धर्मों के भगवान से करने की हिम्मत करेंगे? राम जी के अस्तित्व को नकारने के बाद अब राम मंदिर निर्माण को रोकना और अब हिन्दू आस्था का अपमान! क्या जनेऊधारी राहुल इससे सहमत हैं?"

सोशल मीडिया ने ऐसे किया रिएक्ट

शहजाद पूनावाला के ट्वीट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रिया आ रही है. अभिषेक गुप्ता ने लिखा, "सबसे बड़ी राम विरोधी तो बीजेपी सरकार है, जब ये बीजेपी सत्ता में नहीं थी तब राम सेतु को लेकर खूब हंगामा खड़ा करती थी, कहती थी हम इसे अस्तित्व दिलाएंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद हुआ क्या.. उल्टा ये खुद ही संसद में कह रही है की राम सेतु के मानव निर्मित होने का कोई प्रमाण ही नहीं है."

यूजर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

एक और यूजर ने कहा, "कांग्रेस भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती थी, अब वही राहुल गांधी की तुलना श्रीराम के साथ कर रही है, तो क्या इसका मतलब समझें कि कांग्रेस की नजर में राहुल गांधी भी एक काल्पनिक पात्र हैं, जिसका सच के साथ कोई रिश्ता नहीं है"

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता ने कहा, "भगवान राम की 'खड़ाऊं' बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं. ऐसे ही हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है. अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे."

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी अलौकिक हैं, जबकि हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं. वह एक योगी की तरह हैं जो फोकस के साथ अपनी 'तपस्या' कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें- सीमा विवाद पर महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में पास किया प्रस्ताव, CM शिंदे बोले- कर्नाटक के 865 गांव करेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget