एक्सप्लोरर

अनंत हेगड़े ने अब कहा- मैंने महात्मा गांधी पर न तो कोई टिप्पणी की, न ही उनका नाम लिया

आपको बता दें अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से सांसद हैं और अपने उटपटांग और विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहते रहे हैं.

नई दिल्ली: अनंत हेगड़े के जवाब को बीजेपी की अनुशासन समिति को भेजा गया है. कल अनंत हेगड़े को महात्मा गांधी पर दिए गए बयान के बाद कारण बताओ नोटिस पार्टी की तरफ से जारी किया गया था. इसके बाद अनंत हेगड़े ने पार्टी को जवाब भेजा था कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर ना तो कोई टिप्पणी की है और ना ही उनका नाम लिया है. अनंत हेगड़े के इस जवाब को पार्टी की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है.

महात्मा गांधी पर विवादास्पद बयान देने वाले बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े पर बीजेपी ने कार्रवाई की थी. शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी के बाद बिना शर्त माफी मांगने को कहा था. साथ ही उन पर बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में आने पर प्रतिबंध लगाया था.

कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से सांसद अनंत हेगड़े को महात्मा गांधी पर दिए गए बयान पर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी पर दिए गए बयान से बेहद खफा है और इस बयान की सत्यता परखने के बाद पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें अपने बयान को वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. इसके अलावा पार्टी ने अपनी तरफ से संसद सत्र के दौरान होने वाली पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में उनके आने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

बेंगलुरु के पास एक रैली में हेगड़े ने बयान दिया था कि महात्मा गांधी का आजादी के आंदोलन में नेतृत्व एक ड्रामेबाजी थी. महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि देना बिल्कुल भी जायज नहीं है. अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जिस स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया वह वास्तविक आंदोलन नहीं बल्कि ड्रामा था. अनंत हेगड़े ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के उस ड्रामे का मंचन अंग्रेजों की सहमति से किया गया था.

इन तथाकथित नेताओं में से किसी को भी पुलिस ने एक बार भी नहीं पीटा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग कहते हैं कि भारत को आजादी बलिदान और सत्याग्रह से मिली है. बीजेपी सांसद ने कहा कि यह सच नहीं है. अंग्रेजों ने सत्याग्रह के कारण देश नहीं छोड़ा है.

अनंत हेगड़े मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. हेगड़े ने कहा कि इतिहास पढ़ने पर उनका खून खौल उठता है. ऐसे लोग भी हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं. इससे पहले भी अनंत हेगड़े का एक बयान सुर्खियों में रहा था. जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बेंगलुरु को हिंदुत्व की राजधानी बना दिया जाना चाहिए.

इस बयान के बाद अनंत हेगड़े एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं और पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें बिना शर्त माफी मांगने और बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी का AAP और कांग्रेस पर वार, कहा- शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं प्रयोग है

CAA प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वालों पर यूपी पुलिस सख्त, 4 दिनों में PFI से जुडे़ 108 लोग एरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget