एक्सप्लोरर

BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम राष्ट्रवाद के साथ जबकि वह टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ खड़ी है

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘जबरदस्त हार के बावजूद यह कांग्रेस की ‘‘बेशर्मी’’ है कि यह अपने नेतृत्व और अपनी नीतियों पर आत्ममंथन नहीं कर सकी और पार्टी अब ‘‘बहाना’’ तलाश रही है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार पर अपनी विफलताओं को ‘कट्टर राष्ट्रवाद’ की आड़ में छिपाने के कांग्रेस के आरोप पर विपक्षी दल को आड़े हाथों लेते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवाद के लिए भगवा पार्टी हमेशा से खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी. बीजेपी ने आगे कहा कि कांग्रेस भारत की बजाए ‘टुकड़े टुकड़े’ गिरोह के साथ है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘जबरदस्त हार के बावजूद यह कांग्रेस की बेशर्मी है कि यह अपने नेतृत्व और अपनी नीतियों पर आत्ममंथन नहीं कर सकी और पार्टी अब बहाना तलाश रही है

बीजेपी ने सबसे पुरानी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री ने अथवा महासचिव ने आम चुनाव के बाद पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा नहीं दिया तो इसमें बीजेपी की कोई गलती नहीं है.

पात्रा ने कहा, ‘‘कट्टर राष्ट्रवाद क्या है ? लक्षित हमला करना, बालाकोट अभियान अथवा आतंकवादियों पर कार्रवाई करना क्या कट्टर राष्ट्रवाद है ? जिस बारे में आप बात कर रहे हैं क्या वह कट्टर राष्ट्रवाद है ? अगर हम लोग कट्टर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं तो कांग्रेस को राष्ट्रवाद को बढावा देने से किसने रोका है.’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा था कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की हार नहीं हुई है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संसाधनों और सरकारी मशीनरी की मदद से ‘कट्टर राष्ट्रवाद’ की आड़ में अपनी ‘बड़ी नाकामी’ को छिपाने में कामयाब रही थी.

कांग्रेस पर हमला करते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि यह विडंबना है कि जब भी कांग्रेस को मौका मिला, वह ‘टुकड़े टुकड़े गिरोह’ के साथ खड़ी रही. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी हमेशा राष्ट्रवाद के समर्थन में खड़ी थी और खड़ी रहेगी क्योंकि भारत हमारा देश है और मुल्क के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget