एक्सप्लोरर

बीजेपी ने कहा- विपक्ष शासित राज्यों ने ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने का दावा किया, अब कर रहे राजनीति

केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया कि दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत होने की जानकारी नहीं दी.

नई दिल्ली: कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विशेष तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं होने संबंधी केंद्र सरकार के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने विरोधियों पर पलटवार किया है. बुधवार को पार्टी ने कहा कि उसके विपक्षी दलों के जरिए शासित राज्यों ने अदालतों में दावा किया कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई और उन्होंने केंद्र को दिए अपने जवाब में भी इसी प्रकार के दावे किए.

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत होने की जानकारी नहीं दी. इसे लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी आलोचना की थी. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केंद्र सरकार का उत्तर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के आंकड़ों पर आधारित है क्योंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है. किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत होने संबंधी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया.

राजनीति करने का आरोप

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं पर इस मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जिन राज्यों में ये दल सत्ता में हैं, उन्होंने दावा किया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई. पात्रा ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपने दो पंक्ति के झूठ बार-बार लिखकर वैश्विक महामारी के दौरान ट्विटर ट्रोलर के तौर पर काम किया. यह दु:ख की बात है कि सबसे बड़ी पार्टियों में शामिल एक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने इतने गैरजिम्मेदाराना तरीके से व्यवहार किया है.’

‘आप’ ने भी राज्यसभा में मोदी सरकार के उत्तर की आलोचना की थी. पात्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार की समिति ने उच्च न्यायालय को बताया था कि इस बात को साबित करने के कोई सबूत नहीं है कि 23 और 24 अप्रैल की रात जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से करीब 21 लोगों की मौत हुई. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने भी बंबई हाईकोर्ट से कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने भी इसी प्रकार के दावे किए. उन्होंने कहा कि गांधी को ट्विटर पर ‘‘झूठ बोलने’’ के बजाए उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट के कारण मरीजों की मौत का मामला उठाया था क्योंकि वे मोदी सरकार को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अदालतों के समक्ष अपने अभिवेदन में अलग रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि वे केवल पूरे मामले पर राजनीति करना चाहते हैं.

पात्रा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार ने उनके हाथ बांध दिए हैं और जब उनसे लिखित में अभिवेदन देने को कहा गया था, तो उन्हें सच बोलना चाहिए था. उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों को वहां भी दिक्कत हुई होगी, लेकिन उन्होंने विपक्ष शासित राज्यों की तरह न तो आरोप लगाए और ना ही वहां इस तरीके से मामले उच्च न्यायालयों में पहुंचे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का निशाना, कहा- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केंद्र के गलत फैसलों ने 50 लाख लोगों की जान ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget