एक्सप्लोरर

UP Elections: लैपटॉप से लेकर स्कूटी तक, जानें यूपी में किस पार्टी ने जनता पर की वादों की बारिश

UP Elections 2022: मेनिफेस्टो पर फिलहाल पार्टियों में मंथन जारी है लेकिन वादों की झड़ी अभी से लगनी शुरू हो गई है. योगी सरकार ने जहां चुनावों से चंद दिनों पहले छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप योजना चलाई है.

UP Chunaav: मौसम तो ठंड का आ चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनावी तपिश साफ महसूस की जा सकती है. नारों से लेकर पोस्टर तक सब पर पार्टियां जान झोंक रही हैं. दिल्ली का रास्ता देश के सबसे बड़े सूबे की गलियों से होकर गुजरता है, ये कौन नहीं जानता. ऐसे में क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस, क्या सपा और क्या बसपा. सभी पार्टियां हर पैंतरा, हर दांव खेलकर सत्ता की चाबी पाना चाहती हैं. 

मेनिफेस्टो पर फिलहाल पार्टियों में मंथन जारी है लेकिन चुनाव को लेकर वादों की झड़ी अभी से लगनी शुरू हो गई है. योगी सरकार ने जहां चुनावों से चंद दिनों पहले छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप योजना चलाई है. वहीं प्रियंका गांधी ने भी महिलाओं के लिए खास घोषणापत्र बनाकर वादों की झड़ी लगा दी है. अखिलेश यादव भी किसानों को लेकर वादे कर चुके हैं. खैर किसे वादे पूरे होंगे और किसके धरे रह जाएंगे, ये तो आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे बता ही देंगे. अब जानिए किस पार्टी ने जनता पर किन वादों की बौछार की है. 

कांग्रेस: देश की सबसे बड़ी पार्टी इस वक्त देश के सबसे बड़े सूबे में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने के लिए जी-जान से जुटी हुई है. इसलिए पार्टी जनता को लुभाने के लिए कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के रथ की बागडोर संभाले हुए हैं. 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के साथ उन्होंने बिगुल फूंक दिया है. प्रदेश की 'आधी आबादी' पर प्रियंका का खास फोकस है.

फिलहाल देखा जाए तो सबसे ज्यादा वादे प्रियंका ने ही किए हैं. घोषणा पत्र में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए मोबाइल-स्कूटी, गृहणियों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय, नए सरकारी पदों पर 40% महिलाओं की नियुक्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपए/प्रतिमाह देने जैसे वादे शामिल हैं.

बीजेपी: उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता योगी सरकार का 5 साल का कार्यकाल देख चुकी है. योगी सरकार भी अपने काम लगातार प्रदेश वासियों को गिनाती रही है. बीजेपी का मेनिफेस्टो तो आना बाकी है. लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम दांव चलते हुए मेधावी छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप योजना शुरू कर दी है. इसके तहत युवाओं को फ्री में लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे.

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक ये कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. यूपी सरकार की 20 साल मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना है. इसके लिए सरकार ने 1800 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के जरिए भी बीजेपी सत्ता की गद्दी दोबारा पाना चाहती है. 

समाजवादी पार्टी: बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में इस वक्त समाजवादी पार्टी ही नजर आ रही है.  पिछले महीने सहारनपुर में एक चुनावी सभा में अखिलेश ने भी अपने वादों के पिटारे खोले थे. उन्होंने कहा था कि सरकार बनने पर पहले गाजीपुर और बलिया से लखनऊ आने वाली सड़क को ठीक किया जाएगा. पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने का भी वादा भी अखिलेश ने कर दिया. किसानों के कर्जमाफी के लिए अलग फंड और सहारनपुर में अटके अस्पताल के निर्माण को पूरा कराने की बात भी अखिलेश ने कह दी.

ये भी पढ़ें

Assembly Elections 2022: यूपी से पंजाब तक, जानें जनता किन मुद्दों पर देगी वोट, एबीपी न्यूज ने जाना जनता का मूड

Chitrakoot में Priyanka Gandhi का हल्ला बोल, जानें क्यों महिलाओं से बोलीं- सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget