एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: BJP का घोषणापत्र जारी, बेरोजगारों को भत्ता, हर साल 30 हजार सरकारी नौकरी का वादा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद रहे.

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद रहे. बीजेपी ने घोषणापत्र में महिलाओं, छात्रों और किसानों का खास ख्याल रखा है. घोषणापत्र में कहा गया है कि बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. हर जिले में योग भवन बनाए जाएंगे. किसानों की आय दोगुनी की जाएगी.

राजे ने घोषणापत्र जारी करते समय विपक्षी कांग्रेस पर तंज कसे. उन्होंने कहा, 'घोषणापत्र जारी करने में भी बीजेपी ने कांग्रेस से बाजी मारी है.'' कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र नहीं जारी किये हैं.

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम 'राजस्थान गौरव संकल्प- 2018' दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि 250 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड गांव को दिये जाएंगे. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, ''अगले पांच सालों में 50 लाख जॉब प्राइवेट सेक्टर में पैदा किये जाएंगे. जिससे की युवाओं को रोजगार मिल सके.''

घोषणापत्र में कहा गया है, ''किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव मिले इसके लिए राज्य में MSP खरीद की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ किया जाये.'

घोषणापत्र की अन्य बातें- - सहकारी बैंकों को 1 लाख करोड़ रुपये दिये जाएंगे. - सिचाई पेयजल के लिए 37 हजार करोड़ और 2 लाख हेक्टेयर में नवीन सिंचाई योजना शुरू की जाएगी. - आगामी 5 साल में हर साल 30 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएगी - सभी ग्राम पंचायत को 108 एम्बुलेंस से जोड़ा जाएगा. - हैपिनेस इंडेक्स को पैरामीटर के रूप में लिया जाएगा. - सेना भर्ती शिविरों को नियत तिथि से 3 माह पूर्व युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रत्येक उप-खंड पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे.

वसुंधरा राजे ने पिछले पांच साल के कामकाजों को गिनाते हुए कहा कि हमने 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है. हमने छात्राओं को स्कूटी दी. भामाशाह योजना के तहत पांच करोड़ लोगों को फायदा मिला. उन्होंने कहा कि हमने रोजगार का वादा पूरा किया, 2.25 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने 2013 के घोषणापत्र के 81 प्रतिशत वादों को पूरा किया, 665 बिंदुओं में से 630 पर काम पूरा हुआ या कार्रवाई चल रही है. घोषणापत्र जारी करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि गौरव संकल्प पत्र राजस्थान के भविष्य का रोडमैप बताता है. जेटली ने कहा कि देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है. आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा की सभी 200 सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकालबा कांग्रेस से है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस किसान कर्जमाफी का वादा कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget