एक्सप्लोरर

पंजाब में 17 और गोवा में 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का एलान

नई दिल्ली: पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पंजाब में बीजेपी सिर्फ 23 सीटों पर चुनाव लड़ती है, जिनमें अभी 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है. गोवा में भी बीजेपी ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों राज्यों की पहली लिस्ट जारी की. हालांकि, पंजाब में फिलहाल गठबंधन सरकार में बीजेपी के मौजूदा मंत्रियों को पहली लिस्ट से बाहर रखा गया है. मौजूदा वक्त में पंजाब में बीजेपी के 12 विधायक हैं.

इन दोनों राज्यों में चार फरवरी को एक ही चरण में चुनाव हैं. बीजेपी पंजाब में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है. वहीं, बाकी सीटों पर उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. राज्य विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं.

अमृतसर लोकसभा उपचुनाव पर उम्मीदवार का भी एलान बीजेपी ने अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया है. बीजेपी ने राजेंद्र मोहन चीना को इस सीट से लड़ाने का फैसला किया है. साल 2014 को लोकसभा चुनाव में इस सीट से वित्त मंत्री अरुण जेटली को कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया है. कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस की तरफ से सीएम के उम्मीदवार हैं.

गोवा में 29 उम्मीदवारों का एलान

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बीजेपी अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती हैं. बीजेपी ने 40  सीटों में से आज 29 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

- बीजेपी ने सेफ़ गेम खेलते हुए करिब करिब 70 फिसदी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है जिनके जितने के आसार ज़्यादा लग रहे है -  बीजेपी ने 11 नए चहरे भी उतारे है जिनमें संकल्प आमोंडकर मूरगाव से, शंकर किरलपालकर सावर्डे से, सांगे से सावित्री कवलेकर बडे नाम है - राज्य के मौजूदा खेल मंत्री रमेश तावडेकर और विधान सभा स्पीकर अंनत शेठ के नाम पर अबतक मुहर नहीं लग पाई है क़यास लगाए जा रहे है कि दूसरी सूची में इनका नाम होगा -  बीजेपी ने कांग्रेस से आए दो उम्मीदवार पांडुरंग मडकैकीकर को कुंभारजुवे से और माविन गुडिनोह को जांबोरी से टिकट दिया है -  विधानसभा के उप सभापति विष्णु वाघ कि सेहत ख़राब होने के चलते उनके भाई रामाराव वाघ को सांत आंद्रे से टिकट दिया गया है - इस सूची में केवल एक महिला उम्मीदवार मौजूदा विधायक एलिना सलडानाह को ही टिकट मिल सका है -  बचे हुए 11 सीटों में से 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अगले एक दो दिनों में की जाएगी -  बचे हुए तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए छोड़ी गई है जिन्हें बीजेपी समर्थन देगी

यूपी में उम्मीदवार के एलान के लिए 15 जनवरी को बैठक

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 15 जनवरी को बैठक कर सकती है. राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे. इन सभी राज्यों में मतगणना 11 मार्च को होगी.

यहां देखें दोनों राज्यों के उम्मीदवारों की लिस्ट

पंजाब में 17 और गोवा में 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का एलान पंजाब में 17 और गोवा में 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget