एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने का 1 महीना पूरा, बीजेपी ने 9 मिनट की फिल्म में बताई ‘370’ की कहानी

बीजेपी देशभर में दो-दो हजार लोगों की 405 सभाएं करेगी. इस दौरान लोगों को ये शॉर्ट फिल्म दिखाएगी जाएगी. ये शॉर्ट फिल्म नौ मिनट की है. बीजेपी अनुच्छेद 370 पर लिए गए फैसले को जमीन तक पहुंचाना चाहती है.

नई दिल्लीः  जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने का एक महीना पूरा हो गया है. इस मौके पर बीजेपी ने 9 मिनट की शॉर्ट फिल्म में बनाई है, जिसमें ‘370’ की पूरी कहानी बताई गई है. इस फिल्म की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण से होती है. जनसंपर्क अभियान और सभाओं के दौरान बीजेपी इस शॉर्ट फिल्म को आम लोगों को दिखाएगी. फिल्म अनुच्छेद 370 के लागू होने से लेकर हटने तक की पूरी कहानी है. अनुच्छेद 370 पर लिए गए फैसले को बीजेपी देशभर में भुनाने के लिए तैयार है.

दो-दो हजार लोगों की 405 सभाएं करेगी बीजेपी

पार्टी देश भर में दो-दो हजार लोगों की 405 सभाएं करेगी. इसमें 370 सभाएं अलग-अलग राज्यों में होगी जबकि 35 सभाएं केंद्र शासित राज्यों में की जाएंगी. इन सभाओं के दौरान ये फिल्म दिखाई जाएगी. इस फिल्म की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से हो रही है. पीएम मोदी ने यह भाषण बीते 15 अगस्त लाल किले की प्राचीर से दिया था. प्रधानमंत्री ने अपने उस भाषण में अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 इतना ही जरूरी था तो इसे परमानेंट क्यों नहीं किया गया. इतने बड़े बहुमत के बावजूद कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद 370 को अस्थाई ही क्यों रहने दिया.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद होने वाले फायदे को बताया जाएगा

शॉर्ट फिल्म में आतंकवाद से लेकर तमाम जम्मू कश्मीर की समस्याओं के पीछे इसी अनुच्छेद 370 को वजह बताया गया है. शॉर्ट फिल्म के जरिए अनुच्छेद 370 के दुष्प्रभाव और अब अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को होने वाले फायदे के बारे में लोगों को बताया जाएगा.

बीजेपी ऐसी सभाएं और शॉर्ट फिल्म दिखा कर लोगों के बीच अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को जमीन तक पहुंचाना चाहती है. जाहिर तौर पर बीजेपी को इसका लाभ न केवल तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में मिलेगा बल्कि उसके बाद भी इस मुद्दे का असर जमीन पर कायम रहे इसकी पूरी कोशिश रहेगी. आज बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फिल्म को जारी किया है. सोशल मीडिया के जरिए इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget