एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: BJP में आने पर मिला 'गिफ्ट'! अशोक चव्हाण समेत इन नेताओं को महाराष्ट्र से भेजा जा सकता है राज्यसभा

Ashok Chavan in BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनकी पार्टी में एंट्री कराई.

BJP Rajya Sabha Candidates: राज्यसभा भेजे जाने वाले नेताओं के लिए बीजेपी की तरफ से अशोक चव्हाण, हर्षवर्धन पाटील, विश्वास पाठक और मेधा कुलकर्णी के नाम की चर्चा चल रही है. सूत्रों ने बताया है कि इन नेताओं को महाराष्ट्र से राज्यसभा में भेजा जा सकता है. राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं, जिसमें महाराष्ट्र की छह सीटें भी शामिल हैं. कहा ये भी जा रहा है कि इन चारों नामों को लेकर पार्टी आलाकमान को जानकारी दे दी गई है. 

सूत्रों की तरफ से महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजे जाने वाले नेताओं की सूची में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो नाम अशोक चव्हाण का है. ऐसा इसलिए क्योंकि अशोक चव्हाण मंगलवार (13 फरवरी) को कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं की सूची में अशोक चव्हाण का नाम शामिल था. उन्होंने सोमवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. 

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने के अपने प्रयास में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे आंसू गैस के कई गोले दागे. मंगलवार को, प्रदर्शनकारी किसानों की पजांब-हरियाणा सीमा के दो बिंदुओं पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हुई थी.

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले अशोक चव्हाण? 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होने पर अशोक चव्हाण ने कहा कि आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है. वहीं, जब चव्हाण से बीजेपी में शामिल होने और कांग्रेस को लेकर सवाल हुआ कि क्या उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई फोन किया, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. 

पूर्व कांग्रेस विधान पार्षद अमरनाथ राजुरकर और मराठवाड़ा में उनके गृह जिले नांदेड़ से चव्हाण के कई समर्थक मुंबई आए और दक्षिण मुंबई में बीजेपी कार्यालय में इकट्ठा हुए. अशोक चव्हाण सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ना उनका अपना फैसला है और उन्होंने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया. वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी.  

चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं. वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस महाराष्ट्र प्रमुख भी थे. उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव- MP से माया नरोलिया को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget