एक्सप्लोरर

पानी और बिजली आपूर्ति को लेकर केजरीवाल सरकार को बीजेपी ने लिया घेरे में

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर में बिजली कटौती और गंभीर जल संकट को लेकर केजरीवाल को पत्र लिखा.

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को यहां बोर्ड के मुख्यालय में ‘बंधक’ बना लिया और बेमियादी धरना शुरू कर दिया. पार्टी ने शहर में पानी और बिजली आपूर्ति को लेकर अरविंद केजरीवाल नीत सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं. जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने बीजेपी पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी आपूर्ति कम नहीं हुई है लेकिन अत्यंत गर्मी के कारण मांग बढ़ गई है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की अगुवाई में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल जल बोर्ड के सीईओ निखिल कुमार से मिलने गया. कुमार ने छह जून शाम पांच बजे ही पदभार ग्रहण किया है. इसके बाद जल बोर्ड का मुख्यालय प्रदर्शन स्थल में तब्दील हो गया और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तथा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की अध्यक्षता वाले बोर्ड के पास राष्ट्रीय राजधानी को जल संकट से उबारने की कोई योजना नहीं है.

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष गोयल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने जल बोर्ड के सीईओ को बंधक बना लिया और वह तब तक उन्हें जाने नहीं देंगे जबतक कुमार विशेष शिविर आयोजित करने तथा शिकायत निवारण प्रणाली को सार्वजनिक करने के लिए विज्ञापन देने का वादा नहीं करते हैं.

इससे पहले, दिन में नई दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘‘पानी की कमी’’ के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड के आर. के. पुरम स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर में बिजली कटौती तथा गंभीर जल संकट को लेकर केजरीवाल को पत्र लिखा.

वहीं, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्लीवासियों को देश में सबसे सस्ती दर पर 24 घंटे बिजली मिल रही है.

जलबोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि केवल दिल्ली ही इन समस्याओं से जूझ रही है. पूरा देश भीषण गर्मी और पानी की कमी का सामना कर रहा है. हम अपनी क्षमता से अधिक जल की आपूर्ति कर रहे हैं. हमारी आपूर्ति कम नहीं हुई है लेकिन अत्यंत गर्मी के कारण मांग बढ़ गई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में सभी नदियों, झीलों और तालाबों का जल सूख रहा है. ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करने के बजाए बीजेपी मामले का राजनीतिकरण कर रही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget