एक्सप्लोरर

BJP PC: 'सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं बारी बारी...', के. कविता पर ED की कार्रवाई पर बीजेपी का तंज

Delhi News: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से ऊपर नहीं है और कानून पूरी मजबूती से अपना काम करेगा."

BJP Press Conference: देश में पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय एजेंसियों का शिकंजा विपक्षी नेताओं पर कसता जा रहा है. इस मुद्दे पर विपक्ष लामबंद होकर मोदी सरकार को घेरने में लगा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. अब इसी मुद्दे पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विपक्ष के उन सभी दलों को फटकार लगाई, जिनके नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामलों में पूछताछ हो रही है. 

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन पर जांच एजेंसियां जब कार्रवाई कर रही हैं, तो वो कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं. लेकिन जनता के सवालों का उत्तर नहीं दे रहे हैं. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं बारी-बारी." उन्होंने कहा, "के कविता जी, आपको यह जनता को बताना ही होगा कि आपका इंडो स्पिरिट्स से कोई लेना-देना है या नहीं?"

सिसोदिया को लेकर AAP पर वार

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए गौरव भाटिया ने कहा, "पिछले दो-तीन दिन में कट्टर बेईमान पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई न्यायालय से राहत नहीं मिली और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया." उन्होंने आगे कहा, "कोर्ट ने कहा कि कस्टोडियल इंटेरोगेशन ऑफ मनीष सिसोदिया इज मस्ट. ये राजनीतिक द्वेष नहीं है. जो शराब घोटाला उन्होंने किया है उसकी जड़ तक जाने के लिए कस्टोडियल इंटेरोगेशन जरूरी है."

केजरीवाल की पार्टी पर हमला करते हुए बीजेपी नेता ने कहा, "कट्टर ईमानदार पूर्व मुख्यमंत्री से जो सवाल पूछे जा रहे हैं, उनका उत्तर देते, छिपाते नहीं. लेकिन न्यायालय ने कहा कि किसी भी प्रश्न का उत्तर मनीष सिसोदिया नहीं दे रहे हैं और जांच एजेंसियों का साथ नहीं दे रहे हैं. सात दिन की इनको ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है." 

लालू परिवार पर भी हमला किया

बिहार में लालू परिवार पर हो रही कार्रवाई पर भी बीजेपी प्रवक्ता ने हमला किया. गौरव भाटिया ने कहा, "हमने देखा किस तरह से बिहार में भी जंगलराज और भ्रष्टाचार का पर्याय बनी आरजेडी, जिन्होंने जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा. ये भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं. इनका शीर्षक है अपनी जमीन दो नौकरी लो." 

नीतीश कुमार पर तंज कसा

लालू परिवार पर हो रही कार्रवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने कहा, "नीतीश कुमार जी को पलटू राम जनता इसीलिए कहती है... नीतीश जी, क्या आपने मांग नहीं की थी कि लालू यादव जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन आज जब यह कार्रवाई हो रही है तो आप तथ्यों पर बात क्यों नहीं कर रहे."

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस समय-समय पर घोटालों की एक श्रृंखला में लगी हुई थी; यह 2जी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और न जाने क्या-क्या अपराधी था! वह घोर भ्रष्टाचार का समय था. लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और वे चाहते हैं कि हर भ्रष्ट तत्व को सबक सिखाया जाए. आज जनता की उम्मीद यह है कि कोई भी भ्रष्टाचारी हो, उसको यह अहसास हो कि कानून का डंडा कितना मजबूत है. जब भ्रष्टाचारी पकड़े जाते हैं तो यह कभी भी उस मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. अंदर से ये भी जानते हैं कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है."

ये भी पढ़ें-कांग्रेस ने हिटलर और स्टालिन से की PM मोदी की तुलना, 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' के नाम को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget